हिंदी
हमीरपुर: जिला मुख्यालय में बारिश के मौसम में अक्सर जहरीले सांपों और अन्य कीड़ों मकोड़ों के निकलने का सिलसिला चलता रहता है। वर्तमान में नाग नागिन के जोड़े का नृत्य करते एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में विशालकाय नाग नागिन एक दूसरे के साथ अटखेलिया करते दिखाई दे रहे हैं।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के मुताबिक हमीरपुर मुख्यालय के श्री विद्या मंदिर इंटर कॉलेज से लगा इद्दू का बगीचा है। यहां कभी फलों के पेड़ हुआ करते थे। वर्तमान समय में बगीचे में रियासी मकान बन चुके हैं। वहीं बड़ा हिस्सा अभी भी मैदान के रूप में पड़ा हुआ है और एक हिस्से में मोबाइल का टावर लगा हुआ है। इसी टावर के परिसर में नाग नागिन के जोड़े को अटखेलिया करते हुए किसी ने कैमरे में कैद कर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां अक्सर सांपों के जोड़े को देखा जाता है, जिससे मकान में रहने वालों लोगों में डर का माहौल बना हुआ है।
बता दें कि हमीरपुर में बेतवा और यमुना दोनों नदियां निकलती हैं। कुछ ही दूरी पर दोनों नदियों का संगम हो जाता है, जिससे बाढ़ और बरसात के दिनों में यहां जीव जंतुओं का निकलना आम बात है। बाढ़ में बहकर जीव जंतु शहरी आबादी में आ जाते हैं, जिससे लोगों में हड़कंप मच जाता है।
Published : 18 July 2024, 2:51 PM IST
Topics : Dynamite News hamirpur news UP News डाइनामाइट समाचार नाग नागिन यूपी समाचार हमीरपुर मुख्यालय हमीरपुर समाचार