हिंदी
टीम इंडिया (Img: ICC-X)
Mumbai: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 2025 आईसीसी वनडे विश्व कप में इतिहास रच दिया। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में टीम इंडिया ने नवी मुंबई में खेले गए फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 52 रनों से हराकर पहली बार विश्व चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। यह पल भारतीय क्रिकेट के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज हो गया। शेफाली वर्मा को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया। उन्होंने 87 रनों की धुआंधार पारी खेली और दो अहम विकेट झटके।
Confetti and celebrations with their first World Cup trophy 🏆🎊
Highlights from India's #CWC25 Final win ▶️: https://t.co/lZxtDWXFTv pic.twitter.com/F8CL7RY0KE
— ICC (@ICC) November 3, 2025
भारत की इस ऐतिहासिक जीत के बाद क्रिकेट इतिहास में पहली बार किसी महिला टीम को इतनी बड़ी इनामी राशि मिली है। यह न केवल भारतीय महिला क्रिकेट के लिए बल्कि पूरे महिला खेल जगत के लिए एक नई मिसाल है।
Location : Mumbai
Published : 3 November 2025, 5:16 PM IST
Topics : Cricket News ICC Team India womens world cup