Smriti Mandhana: लाखों की कार, आलीशान घर… कितनी है भारत की क्वीन स्मृति मंधाना की नेटवर्थ?

स्मृति मंधाना ने 2025 महिला विश्व कप में भारत को गौरवान्वित किया। मैदान पर दमदार प्रदर्शन और मैदान के बाहर करोड़ों की कमाई ने उन्हें दुनिया की सबसे सफल महिला क्रिकेटरों में शामिल कर दिया है। ऐसे में फैंस जानना चाहते हैं कि उनकी नेटवर्थ कितनी है?

Post Published By: Mrinal Pathak
Updated : 3 November 2025, 4:37 PM IST
google-preferred

Mumbai: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार ओपनर स्मृति मंधाना ने 2025 महिला विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को पहली बार विश्व चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई। वह टूर्नामेंट की दूसरी सबसे ज़्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी रहीं और भारत के लिए सबसे ज़्यादा रन जुटाए। मैदान पर अपनी क्लास और आत्मविश्वास से दुनिया को दीवाना बनाने वाली स्मृति आज दुनिया की सबसे अमीर महिला क्रिकेटरों में शामिल हैं। आइए जानते हैं, मैदान और मैदान के बाहर उनकी कमाई और लग्जरी लाइफस्टाइल के बारे में।

BCCI और मैच फीस से कमाई

स्मृति मंधाना बीसीसीआई की ग्रेड-ए अनुबंधित खिलाड़ी हैं। उन्हें बोर्ड से सालाना ₹50 लाख का केंद्रीय अनुबंध मिलता है। इसके अलावा, वह प्रति टेस्ट मैच ₹15 लाख, प्रति वनडे ₹6 लाख, और प्रति टी20 मैच ₹3 लाख की मैच फीस पाती हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनकी लगातार शानदार परफॉर्मेंस ने उन्हें टीम इंडिया की सबसे भरोसेमंद खिलाड़ी बना दिया है।

Smriti Mandhana net worth

स्मृति मंधाना (Img: Internet)

महिला प्रीमियर लीग से करोड़ों की इनकम

मंधाना महिला प्रीमियर लीग (WPL) में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की कप्तान हैं। उन्होंने 2024 सीज़न में RCB को उसका पहला WPL खिताब दिलाया था। WPL से उन्हें ₹3.4 करोड़ प्रति सीज़न मिलते हैं, जो उन्हें लीग की सबसे महंगी महिला खिलाड़ियों में से एक बनाता है।

ब्रांड एंडोर्समेंट की क्वीन

स्मृति मंधाना की ब्रांड वैल्यू किसी बॉलीवुड स्टार से कम नहीं है। वह कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कंपनियों की ब्रांड एंबेसडर हैं, जिनमें हुंडई, हीरो मोटोकॉर्प, रेड बुल, गार्नियर, नाइकी, मास्टरकार्ड, बाटा, हैवेल्स, गल्फ ऑयल, रेक्सोना, यूनिसेफ इंडिया और हर्बालाइफ जैसी कंपनियां शामिल हैं। इन विज्ञापनों से वह सालाना ₹10-₹12 करोड़ तक कमाती हैं।

यह भी पढ़ें- क्रांति गौड़ बनीं वर्ल्ड चैंपियन! मध्य प्रदेश सरकार ने खोला खजाना, इतने करोड़ देने का किया ऐलान

आलीशान घर और शानदार लाइफस्टाइल

मंधाना महाराष्ट्र के सांगली में एक खूबसूरत बंगले में रहती हैं। इस घर में एक जिम, होम थिएटर, लाइब्रेरी और गार्डन एरिया है। इसके अलावा, उनके पास मुंबई और दिल्ली में भी संपत्तियां हैं। यह बंगला उनके मेहनत और सफलता की कहानी को बयां करता है।

लग्जरी कारों का शौक

स्मृति को लग्जरी कारों का खास शौक है। उनके गैराज में रेंज रोवर इवोक (₹70 लाख) के अलावा हुंडई क्रेटा और मारुति सुजुकी जैसी कारें हैं। उन्होंने अपने पिता और भाई को भी कारें गिफ्ट की हैं, जो उनके परिवार के प्रति उनके लगाव को दर्शाती हैं।

यह भी पढ़ें- भारत को सेमीफाइनल तक पहुंचाने वाली खिलाड़ी को क्यों नहीं मिला चैंपियन मेडल? वजह जान हो जाएंगे उदास

कुल संपत्ति

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्मृति मंधाना की कुल नेटवर्थ ₹34 करोड़ है। मैदान पर उनकी परफॉर्मेंस और मैदान के बाहर उनकी ब्रांड वैल्यू उन्हें भारतीय महिला क्रिकेट की सच्ची सुपरस्टार बनाती है। जल्द ही वह संगीतकार पलाश मुच्छल से शादी करने वाली हैं, जिससे उनकी पर्सनल लाइफ भी खूब सुर्खियों में है।

Location : 
  • Mumbai

Published : 
  • 3 November 2025, 4:37 PM IST