T20 World Cup 2026: भारत के खिलाफ पाकिस्तान का बदला रुख, सामने आईं 3 शर्तें, जानिये PAK खेलेगा या नहीं?
भारत-पाकिस्तान टी-20 वर्ल्ड कप 2026 मुकाबले को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। 15 फरवरी को कोलंबो में प्रस्तावित मैच पर पाकिस्तान ने पहले बहिष्कार का संकेत दिया था, लेकिन अब रिपोर्ट्स मुताबिक PCB ने सीधे इनकार के बजाय ICC के सामने कुछ शर्तें रखी हैं। लाहौर में हुई ICC-PCB-BCB बैठक किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी, हालांकि बातचीत जारी रहने के संकेत मिले हैं।