हिंदी
ICC-PCB-BCB की बैठक (Image Source: Google)
New Delhi: भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप के मुकाबला को लेकर अभी अनिश्चितता बनी हुई है। इस हाई-वोल्टेज मैच को लेकर अभी तक स्थिति स्पष्ट नहीं हुई है। जानकारी के अनुसार पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने भारत के खिलाफ मैच न खेलने का रुख अपनाया था और कुछ दिन पहले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ की ओर से भी ऐसा बयान आया जिसकी वजह से यह मुद्दा और भी गंभीर हो गया था।
क्रिकेट जानकारों का कहना है कि भारत-पाकिस्तान मैच टूर्नामेंट के लिए बेहद अहम है, क्योंकि इससे न सिर्फ दर्शकों की दिलचस्पी जुड़ी है बल्कि व्यावसायिक पहलू भी जुड़े हुए हैं। ऐसे में PCB के रुख ने ICC के सामने एक मुश्किल स्थिति खड़ी कर दी।
रविवार को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में ICC, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के शीर्ष अधिकारियों के बीच एक अहम बैठक हुई। सूत्रों के मुताबिक इस बैठक में ICC के उपसभापति इमरान ख्वाजा, PCB अध्यक्ष मोहसिन नकवी और BCB अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल शामिल रहे।
Etah Crime: एटा में घरेलू कलह का दर्दनाक अंत, मामला जान कांप जाएगी रूह
रिपोर्ट्स के अनुसार, बैठक से पहले PCB और BCB के अधिकारियों के बीच कराची और लाहौर में अलग-अलग स्तर पर चर्चा भी हुई थी। हालांकि, लाहौर में हुई बैठक किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच सकी। सूत्र बताते हैं कि PCB अध्यक्ष अपने रुख पर कायम दिखे, लेकिन पूरी तरह बातचीत बंद करने के बजाय उन्होंने शर्तों के जरिए आगे बढ़ने का संकेत दिया।
मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से कहा जा रहा है कि PCB ने ICC के सामने तीन प्रमुख मांगें रखी हैं। इनमें बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के लिए संभावित मुआवजा, टूर्नामेंट में भागीदारी शुल्क से जुड़ा मुद्दा और भविष्य में ICC आयोजनों की मेजबानी के अधिकार शामिल बताए जा रहे हैं। इन शर्तों के जरिए PCB अपने लिए बेहतर सौदा सुनिश्चित करना चाहता है।
Etah Crime: एटा में घरेलू कलह का दर्दनाक अंत, मामला जान कांप जाएगी रूह
हालांकि अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है और न ही किसी समझौते की पुष्टि हुई है। लेकिन क्रिकेट से जुड़े सूत्रों का मानना है कि हालिया बातचीत के बाद उम्मीदें बनी हुई हैं। ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि ICC इस मामले को बातचीत के जरिए सुलझाने की कोशिश करेगा, ताकि तय कार्यक्रम के अनुसार भारत-पाकिस्तान मुकाबला खेला जा सके।
Location : New Delhi
Published : 9 February 2026, 2:53 PM IST
Topics : Cricket News ICC PCB Sports News t20 world cup 2026