हिंदी
महिला क्रिकेटर दीप्ती शर्मा (Img: X)
Agra: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार ऑलराउंडर और आगरा की बेटी दीप्ति शर्मा की हर तरफ चर्चा हो रही है। एशियन गेम्स 2026 के लिए घोषित की गई भारतीय टीम में उनका सेलेक्शन हो गया है। ऐसे में सितंबर में जापान मं होने वाले इस टूर्नामेंट में दीप्ति पर पूरे देश की निगाहें टिकी हैं। बता दें कि लगातार बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली दीप्ति भारत के स्वर्ण पदक अभियान में भी सबसे अहम खिलाड़ी मानी जा रही हैं।
हाल ही में महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर दीप्ति शर्मा ने इतिहास रच दिया। इस उपलब्धि ने उन्हें दुनिया की सबसे सफल गेंदबाजों की सूची में खास जगह दिलाई। हालांकि भारतीय टीम टी-20 विश्व कप का खिताब जीतने से चूक गई, लेकिन दीप्ति का प्रदर्शन पूरे टूर्नामेंट में शानदार रहा। अब एशियन गेम्स में भी उनसे उसी लय को बरकरार रखने की उम्मीद है।
उम्र सिर्फ एक नंबर है… 39 की उम्र में Edin Dzeko ने FIFA World Cup नॉकआउट में रचा नया इतिहास
दीप्ति शर्मा की सबसे बड़ी ताकत उनकी हरफनमौला क्षमता है। वह अपनी सटीक स्पिन गेंदबाजी से बड़े-बड़े बल्लेबाजों को परेशान करती हैं, वहीं जरूरत पड़ने पर निचले क्रम में अहम रन भी बना सकती हैं। यही वजह है कि टीम प्रबंधन और चयनकर्ताओं का उन पर पूरा भरोसा बना हुआ है। कई मौकों पर उन्होंने मुश्किल परिस्थितियों में टीम इंडिया को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई है।
उत्तर प्रदेश के आगरा की रहने वाली दीप्ति शर्मा आज देश की युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बन चुकी हैं। छोटे शहर से निकलकर विश्व क्रिकेट में अपनी अलग पहचान बनाना उनकी मेहनत और लगन का नतीजा है। अब एशियन गेम्स में भी उनकी नजर सिर्फ व्यक्तिगत प्रदर्शन पर नहीं, बल्कि भारत को लगातार दूसरी बार स्वर्ण पदक दिलाने पर होगी।
स्टंप माइक ने खोल दी पोल, ईशान और अभिषेक के बीच मैदान पर जानिए क्यों हुई तीखी बहस
अगर दीप्ति शर्मा अपनी शानदार फॉर्म को एशियन गेम्स में भी जारी रखती हैं और भारत को गोल्ड मेडल दिलाने में अहम भूमिका निभाती हैं, तो यह उपलब्धि उनके करियर का एक और सुनहरा अध्याय होगी। क्रिकेट प्रेमियों की निगाहें अब सितंबर में होने वाले मुकाबलों पर टिकी हैं, जहां एक बार फिर आगरा की यह बेटी देश का गौरव बढ़ाने के इरादे से मैदान में उतरेगी।
Location : New Delhi
Published : 2 July 2026, 1:11 PM IST