स्टंप माइक ने खोल दी पोल, ईशान और अभिषेक के बीच मैदान पर जानिए क्यों हुई तीखी बहस

भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टी20 मैच बारिश के कारण रद्द हो गया। मुकाबले में ईशान किशन पहले ही ओवर में गलतफहमी के कारण रनआउट हो गए, जिससे साथी अभिषेक शर्मा काफी नाराज दिखे।

Post Published By: Priyam Kashyap
Updated : 2 July 2026, 12:10 PM IST
google-preferred

New Delhi: भारत और इंग्लैंड के बीच पहला T20 मैच टीम इंडिया के लिए निराशाजनक रहा। पारी के पहले ही ओवर में विकेटकीपर-बल्लेबाज Ishan Kishan गलतफहमी का शिकार होने की वजह से रनआउट हो गए। लगातार दूसरे टी20 मैच में इस तरह आउट होने से ईशान की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। हालांकि, इसके बाद Abhishek Sharma ने आक्रामक बल्लेबाजी कर भारतीय पारी को संभाला, लेकिन बारिश के कारण मैच बिना किसी रिजल्ट के रद्द करना पड़ा।

पहले ओवर में हुई बड़ी गलती

भारतीय पारी के पहले ओवर में ईशान किशन ने मिडविकेट की तरफ एक शॉट खेला और रन लेने की कोशिश की। दूसरे छोर पर मौजूद अभिषेक शर्मा ने देखा कि इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक तेजी से गेंद तक पहुंच गए हैं, इसलिए उन्होंने रन लेने से मना कर दिया। तब तक ईशान काफी आगे निकल चुके थे और वापस लौटने की कोशिश के बावजूद रनआउट हो गए। इस दौरान दोनों खिलाड़ियों के बीच हुई बातचीत स्टंप माइक में रिकॉर्ड हो गई, जिसमें अभिषेक शर्मा अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए सुनाई दिए।

ICC रैंकिंग में टीम इंडिया का जलवा, Abhishek Sharma की बादशाहत खत्म, नंबर-1 टी20 बल्लेबाज बने Ishan Kishan

शुरुआती झटकों के बाद अभिषेक का धमाका

भारत ने शुरुआती दो ओवरों में संजू सैमसन और ईशान किशन के विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद अभिषेक शर्मा ने जिम्मेदारी संभाली और इंग्लैंड के गेंदबाजों पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने केवल 24 गेंदों में 59 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और 4 शानदार छक्के शामिल रहे। उनकी शानदार बल्लेबाजी ने भारतीय टीम को मुश्किलों से बाहर निकाल दिया।

बनाया खास रिकॉर्ड

अपनी इस शानदार पारी के दौरान अभिषेक शर्मा ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक खास उपलब्धि भी हासिल की। वह सबसे कम गेंदों में 100 छक्के पूरे करने वाले दुनिया के सबसे तेज बल्लेबाज बन गए। वहीं, उन्होंने कप्तान श्रेयस अय्यर के साथ तीसरे विकेट के लिए 82 रनों की अहम साझेदारी कर टीम की पारी को मजबूती दी।

Cricket: पाक क्रिकेट टीम को नया कोच, बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट टीस घोषित, मसूद बने कप्तान

बारिश बनी मैच की सबसे बड़ी बाधा

भारतीय पारी समाप्त होने के बाद तेज बारिश शुरू हुई हो गई, जिसकी वजह से इंग्लैंड अपनी पारी की शुरुआत भी नहीं कर सका। काफी इंतजार के बाद अंपायरों ने मुकाबले को रद्द घोषित कर दिया। अब दोनों टीमें 4 जुलाई को मैनचेस्टर के एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर दूसरे टी20 में आमने-सामने होंगी, जहां सीरीज में बढ़त हासिल करने की कोशिश करेंगी।

Location :  New Delhi

Published :  2 July 2026, 12:08 PM IST

Advertisement