इतिहास रचने की दहलीज पर खड़ीं स्मृति मंधाना-दीप्ति शर्मा, श्रीलंका के खिलाफ करेंगी बड़ा कारनामा
ICC महिला वनडे वर्ल्ड कप की ऐतिहासिक जीत के बाद, भारतीय महिला टीम अब श्रीलंका के खिलाफ T20 सीरीज़ में मैदान पर उतर रही है। इस मुकाबले में स्मृति मंधाना और दीप्ति शर्मा के पास एक बड़ा इतिहास रचने का मौका है, ऐसे में उनके लिए यह मैच काफी अहम होने वाला है।