‘देखा भी नहीं, मैं जिंदा हूं या’ गुरुग्राम हिट एंड रन मामले में बाइक राइडर सिया का छलका दर्द, वीडियो वायरल

गुरुग्राम हिट एंड रन केस में पीड़ित बाइक राइडर सिया का नया वीडियो बयान सामने आया है। सिया ने आरोपी कार चालक पर जानबूझकर टक्कर मारने और मौके से भागने का आरोप लगाया। पीड़िता के पिता ने मामले में अटेम्प्ट टू मर्डर की धारा लगाने की मांग की है।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 15 September 2026, 11:18 AM IST
google-preferred

Gurugram: साइबर सिटी गुरुग्राम के चर्चित बाइक हिट एंड रन मामले ने अब नया सियासी और कानूनी मोड़ ले लिया है। हादसे में बाल-बाल बची पीड़िता और महिला बाइक राइडर सिया (शिवानी चौहान) ने एक नया वीडियो जारी कर आरोपी कार चालक के दावों की धज्जियां उड़ाई हैं।

सिया ने बेहद भावुक और सख्त लहजे में कहा कि हादसे के वक्त आरोपी कार सवार एक सेकंड के लिए भी यह देखने नहीं रुका कि टक्कर लगने के बाद वह जिंदा बची हैं या दम तोड़ चुकी हैं। अब सोशल मीडिया पर अपनी सफाई देकर आरोपी सिर्फ सहानुभूति बटोरने का ड्रामा कर रहा है।

'लंबे बालों की चोटी दिख रही थी, फिर भी जानबूझकर दिया हादसे को अंजाम'

कार चालक के इस दावे पर कि उसे नहीं पता था कि बाइक कोई लड़की चला रही है, सिया ने तीखा पलटवार किया। सिया ने कहा कि उन्होंने अपनी चोटी बांध रखी थी और लंबे बालों के कारण यह साफ पता चल रहा था कि बाइक एक महिला चला रही है।

सिया ने आरोपी से सीधा सवाल पूछा कि अगर उन्हें लगता था कि बाइक तेज-धीमी चल रही है, तो उसने कई किलोमीटर तक पीछा क्यों किया? सिया के मुताबिक आरोपी ने तीसरी लेन में आकर सीधे उनकी बाइक को टक्कर मारी, जिससे वह दूर तक घिसटती चली गईं।

Gurgram Hit and Run: गुरुग्राम में महिला बाइक राइडर से खौफनाक हरकत, कैमरे में कैद हुई पूरी घटना

'दो-तीन सेकंड का फर्क होता तो मौके पर ही हो जाती मौत'

सिया ने घटना के समय सामने आए दोनों वीडियो का हवाला देते हुए कहा कि सबूत के तौर पर ये दोनों वीडियो पर्याप्त हैं। एक वीडियो में कार के अचानक तीसरी लेन में आकर टक्कर मारने की तस्वीर साफ दिख रही है, जबकि दूसरे वीडियो (कैमरा फुटेज) में वह घिसटती हुई नजर आ रही हैं।

सिया ने कहा कि अगर दो-तीन सेकंड का भी फर्क हो जाता, तो उनकी हड्डियां टूट सकती थीं या मौके पर ही जान जा सकती थी। आरोपी की जिम्मेदारी थी कि वह रुकता और मदद करता, लेकिन वह मौके से गाड़ी भगा ले गया।

पिता ने उठाई मांग

इस बीच पीड़िता सिया के पिता रोशन चौहान ने मामले में दिल्ली में अपना लिखित बयान दर्ज कराने की बात कही है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि इस मामले को केवल साधारण एक्सीडेंट के रूप में न देखा जाए। जिस तरह से पीछा करके जानबूझकर टक्कर मारी गई है, वह सीधे तौर पर हत्या के प्रयास (Attempt to Murder) और हिट-एंड-रन का मामला है।

गुरुग्राम में खौफनाक वारदात: बाथरूम की सीट में कुंडली मारकर बैठा था 6 फीट लंबा नाग, रेस्क्यू का VIDEO वायरल

उन्होंने कहा कि उनकी बेटी कॉलेज के दिनों से ही जिम्मेदारी के साथ बाइक चला रही है और समाज के सामने सच लाने के लिए ही उन्होंने शिकायत दर्ज कराई है।

दिल्ली पहुंची पुलिस टीम, मामले की जांच तेज

मामला तूल पकड़ने के बाद गुरुग्राम पुलिस हरकत में आ गई है। पुलिस की एक टीम पीड़िता का आधिकारिक बयान दर्ज करने के लिए दिल्ली पहुंच रही है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के दावों और वायरल वीडियो फुटेज के आधार पर निष्पक्ष जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Location :  Gurugram

Published :  15 September 2026, 11:18 AM IST

Related News

Advertisement