गुरुग्राम में खौफनाक वारदात: बाथरूम की सीट में कुंडली मारकर बैठा था 6 फीट लंबा नाग, रेस्क्यू का VIDEO वायरल

गुरुग्राम के गढ़ौली कलां में टॉयलेट सीट से आ रही सीटी जैसी आवाज ने परिवार को खौफ में डाला। प्लंबर से सीट तुड़वाने पर अंदर से निकला 6 फुट लंबा जहरीला कोबरा! जानिए कैसे हुआ यह हैरतअंगेज रेस्क्यू और एक्सपर्ट्स की क्या है सलाह।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 2 September 2026, 3:08 PM IST
google-preferred

Gurugram: हरियाणा के गुरुग्राम स्थित गढ़ौली कलां गांव से एक बेहद सनसनीखेज और डरावना मामला सामने आया है। यहां एक घर के टॉयलेट से लगातार आ रही सीटी जैसी रहस्यमयी आवाज ने पूरे परिवार की नींद उड़ा दी। जब शक होने पर टॉयलेट सीट को तुड़वाया गया, तो अंदर का नजारा देखकर परिजनों समेत हर किसी के होश उड़ गए।

फुफकारने की आवाज सुन हरकत में आया परिवार

घटना के अनुसार, टॉयलेट सीट से लगातार अजीब और फुफकारने जैसी आवाजें आ रही थीं। घबराए परिजनों ने बिना किसी देरी के वाइल्डलाइफ कंजर्वेटर अनिल गांडास को सूचना दी।

अनिल जब मौके पर पहुंचे तो शुरुआत में सांप नजर नहीं आया, लेकिन जब उन्होंने टॉयलेट सीट को दो-चार बार थपथपाया तो अंदर से फिर वही सीटी जैसी फुफकार सुनाई दी। इसके बाद उन्हें यकीन हो गया कि सांप सीट के भीतर ही कहीं संकरी जगह में छिपा बैठा है।

प्लंबर बुलाकर तोड़ी गई सीट, कुंडली मारे बैठा था 6 फुट का 'नाग'

अनिल गांडास ने तुरंत प्लंबर की मदद से टॉयलेट पॉट को तुड़वाया। जैसे ही सीट का ऊपरी हिस्सा हटा, उसके बेहद संकरे हिस्से में करीब 6 फुट लंबा जहरीला कोबरा कुंडली मारकर बैठा दिखा। सांप बेहद आक्रामक और जहरीला था।

‘मराठी नहीं आती तो क्या, पेट तो पालना है!’: ऑटो ड्राइवर के इस देसी जुगाड़ ने जीता इंटरनेट का दिल, Video Viral

वाइल्डलाइफ एक्सपर्ट ने काफी मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित रूप से रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया, जिससे परिवार ने राहत की सांस ली।

बारिश के मौसम में क्यों घरों का रुख करते हैं सांप?

विशेषज्ञ अनिल गांडास ने बताया कि बारिश के दिनों में और चूहों की तलाश में सांप अक्सर इंसानी बस्तियों की ओर रुख करते हैं। सांप की बॉडी बेहद लचीली होती है, इसलिए वह टॉयलेट सीट की किसी छोटी सी दरार के जरिए भी अंदर दाखिल हो सकता है।

Viral: ब्राजील का अनोखा काजू का पेड़, दूर से दिखता है जंगल जैसा; 2 एकड़ में फैला है ‘आलस का पेड़’

उन्होंने लोगों को सलाह दी है कि रात के समय जमीन पर सोने से बचें, मच्छरदानी का इस्तेमाल करें और बाथरूम तथा घर के आसपास साफ-सफाई रखें। इस पूरे रेस्क्यू ऑपरेशन का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Location :  Gurugram

Published :  2 September 2026, 3:08 PM IST

Related News

Advertisement