हिंदी
बसपा प्रमुख मायावती (Img: AI Generated Image)
Lucknow: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव भले अभी दूर हों, लेकिन राजनीतिक दलों ने अपनी रणनीति पर काम शुरू कर दिया है। इसी बीच बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने दावा किया है कि ब्राह्मण समाज और अन्य अपर कास्ट वर्गों का रुझान तेजी से बसपा की ओर बढ़ रहा है। मायावती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि जिस तरह वर्ष 2007 में ब्राह्मण समाज के समर्थन से बसपा ने पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई थी, उसी तरह के संकेत अब फिर दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह बदलाव विपक्षी दलों, खासकर समाजवादी पार्टी के लिए चिंता का कारण बन सकता है।
बसपा सुप्रीमो ने कहा कि उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्य में ब्राह्मण समाज के हितों की सुरक्षा और सम्मान बसपा में सबसे बेहतर तरीके से संभव है। उन्होंने दावा किया कि पार्टी ने हमेशा "सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय" की नीति पर काम किया है और सरकार में रहते हुए सभी वर्गों को बराबर सम्मान और भागीदारी दी थी। मायावती ने कहा कि यही वजह है कि आज फिर बड़ी संख्या में लोग बसपा से जुड़ने में रुचि दिखा रहे हैं। उनके अनुसार, पार्टी का संगठन लगातार मजबूत हो रहा है और विभिन्न सामाजिक वर्गों के लोग इसमें शामिल हो रहे हैं।
बहुजन समाज पार्टी ने उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा आमचुनाव की तैयारियों के मद्देनज़र जब से अपरकास्ट समाज और उसमें से ख़ासकर ब्राह्मण समाज को, उनके बी.एस.पी. में जुड़ने को ध्यान में रखकर, पार्टी का उम्मीदवार बनाना शुरू कर दिया है, तब से सभी विरोधी पार्टियों में व ख़ासकर समाजवादी…
— Mayawati (@Mayawati) June 22, 2026
अपने बयान में मायावती ने अन्य राजनीतिक दलों पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि लंबे समय से ब्राह्मण समाज खुद को उपेक्षित और असुरक्षित महसूस कर रहा है। उन्होंने कहा कि कई लोगों को लगता है कि उन्हें सिर्फ चुनाव के समय याद किया जाता है, जबकि उनकी समस्याओं पर गंभीरता से ध्यान नहीं दिया जाता। बसपा प्रमुख का कहना है कि यही कारण है कि अब लोगों का भरोसा फिर से बसपा की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने दावा किया कि अगर पार्टी को सत्ता में आने का मौका मिलता है तो सभी वर्गों को पहले की तरह सम्मान और उचित प्रतिनिधित्व दिया जाएगा।
हाईकोर्ट की टिप्पणी के बाद क्रिकेटर यूसुफ पठान जमीन केस में आया नया मोड़, कब्जे पर उठे सवाल
मायावती ने साफ किया कि बसपा केवल किसी एक वर्ग पर फोकस नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि ब्राह्मणों के साथ-साथ क्षत्रिय, वैश्य और अन्य समाज के लोगों को भी उनकी तैयारी, मेहनत और संगठन में योगदान के आधार पर चुनाव में उम्मीदवार बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पार्टी संगठन स्तर पर लगातार बैठकों और तैयारियों में जुटी हुई है।
Location : Lucknow
Published : 22 June 2026, 1:37 PM IST
Topics : Mayawati UP Election 2027 UP Politics