हिंदी
DCP ऑफिस में धरने पर बैठे (IMG: Dynamite News)
New Delhi: नई दिल्ली में शुक्रवार को जंतर-मंतर पर 20 जुलाई को हुए छात्र प्रदर्शन के दौरान पैलेट से चोट लगने के आरोप का मामला एक बार फिर गरमा गया। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी घायल छात्र साहिल लोचब को साथ लेकर दिल्ली पुलिस के पास पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शन के दौरान लगी चोट को लेकर FIR दर्ज करने और पूरे मामले की जांच की मांग की। राहुल गांधी और साहिल पहले संसद मार्ग पुलिस स्टेशन पहुंचे।
साहिल लोचब का दावा है कि 20 जुलाई को CJP के 'संसद चलो' प्रदर्शन के दौरान उसे पैलेट से चोट लगी थी। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक साहिल को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया था और उसके शरीर के दाहिने हिस्से में पैलेट इंजरी की पुष्टि हुई थी। उसकी दाहिनी आंख की रोशनी को लेकर भी गंभीर चिंता सामने आई थी।
राहुल गांधी को CBI और ED केस में सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, जानिये पूरा मामला
कांग्रेस का आरोप है कि साहिल ने अपने वकीलों के साथ पहले दिल्ली पुलिस से संपर्क किया था और घटना को लेकर लिखित शिकायत दी थी। पार्टी का दावा है कि शिकायत के बावजूद FIR दर्ज नहीं की गई और शिकायत की पावती या जांच अधिकारी की जानकारी भी नहीं दी गई।
संसद में हंगामे के बाद राहुल गांधी पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने में धरने पर बैठे, पैलेट गन के इस्तेमाल को लेकर कर रहे है विरोध, देखिए ताजा अपडेट #RahulGandhi #Congress #PriyankaGandhi @RahulGandhi @INCIndia @priyankagandhi @kharge pic.twitter.com/WhTSqHRZNY
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) August 21, 2026
20 जुलाई को NEET-UG से जुड़े मुद्दों को लेकर CJP की ओर से जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया गया था। प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच टकराव के बाद पुलिस कार्रवाई को लेकर विवाद खड़ा हो गया था। शुरुआत में दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन इस्तेमाल किए जाने के आरोपों को खारिज किया था। पुलिस ने इन दावों को गलत और भ्रामक बताया था।
पुलिस की जनरल डायरी में दर्ज इस विवरण के बाद विपक्ष ने सरकार और दिल्ली पुलिस से जवाब मांगा। रिपोर्टों के मुताबिक, रिकॉर्ड में प्लास्टिक पैलेट के इस्तेमाल का उल्लेख है। हालांकि, प्लास्टिक पैलेट और पारंपरिक मेटल पैलेट में अंतर होता है और एंटी-रायट गन का इस्तेमाल भीड़ नियंत्रण के लिए किया जाता है।
Location : New Delhi
Published : 21 August 2026, 1:58 PM IST