Chandauli: नौगढ़ में सपा की PDA जन पंचायत, वनवासी समाज के अधिकारों के लिए संघर्ष का आह्वान

चंदौली के नौगढ़ क्षेत्र में वनवासी समाज के अधिकारों को लेकर समाजवादी पार्टी की ओर से PDA जन पंचायत का आयोजन किया गया। जन पंचायत के मंच से सपा ने वनवासी समाज के अधिकारों की आवाज बुलंद की और सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 21 August 2026, 6:51 AM IST
google-preferred

Chandauli: जिले के नौगढ़ क्षेत्र में वनवासी समाज के सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक अधिकारों को लेकर समाजवादी पार्टी की ओर से PDA जन पंचायत का आयोजन किया गया। चकिया विधानसभा क्षेत्र के लान में आयोजित इस कार्यक्रम में वनवासी समाज के लोगों ने अपनी समस्याएं रखीं। कार्यक्रम में चंदौली सांसद वीरेंद्र सिंह, राबर्ट्सगंज सांसद छोटेलाल खरवार समेत कई सपा नेताओं ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम के दौरान सपा नेताओं ने कहा कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े वनवासी और आदिवासी समुदाय को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने की जरूरत है। उन्होंने आरोप लगाया कि गरीबों, किसानों और वनवासी समाज के हितों की अनदेखी की जा रही है।

सरकार पर साधा निशाना

सपा नेताओं ने नौगढ़ क्षेत्र में महिलाओं और पुरुषों के साथ कथित उत्पीड़न के मामलों को लेकर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि गरीबों की जमीनों को लेकर दोहरी नीति अपनाई जा रही है। वक्ताओं ने दावा किया कि एक ओर बड़े उद्योगों के लिए जमीन उपलब्ध कराई जा रही है, वहीं दूसरी ओर वर्षों से खेती कर रहे किसानों और वनवासी परिवारों को परेशान किया जा रहा है।

जमीन का पट्टा देने की मांग

जन पंचायत में मांग उठाई गई कि जो किसान और वनवासी परिवार लंबे समय से जमीन पर खेती कर रहे हैं, उन्हें उसी जमीन का पट्टा देकर मालिकाना हक दिया जाए। साथ ही वनवासी समाज के लोगों पर दर्ज कथित फर्जी मुकदमे वापस लेने और जेल में बंद लोगों की रिहाई की मांग भी की गई।

सपा ने भिण्ड हादसे के पीड़ित परिवारों को दी आर्थिक मदद, दर्द में साथ हुई खड़ी

सपा नेताओं ने दी चेतावनी

सपा नेताओं ने कहा कि उत्पीड़न और मारपीट जैसी कार्रवाई को तत्काल रोका जाना चाहिए। इस संबंध में जल्द ही जिलाधिकारी से मुलाकात कर समस्याओं के समाधान की मांग की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगें पूरी नहीं हुईं तो पार्टी सड़क पर उतरकर आंदोलन करेगी।

‘काश! वो ऑटो से न उतरे होते…’ चंदौली में रफ्तार के कहर ने छीनी दो परिवारों की खुशियां

सपा ने किया ये ऐलान

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि समाजवादी पार्टी किसानों, गरीबों और आदिवासी समाज के मुद्दों को सड़क से लेकर सदन तक उठाएगी। सदन में भी इन मुद्दों को प्रमुखता से उठाकर सरकार को घेरने का ऐलान किया गया।

जन पंचायत का आयोजन वनवासी महापंचायत के भावी प्रत्याशी टोनी खरवार के सौजन्य से किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।

 

Location :  Chandauli

Published :  21 August 2026, 6:46 AM IST

Advertisement