फरमान से यू-टर्न तक; आखिर क्यों 24 घंटे में बदला कॉलेज शिक्षा विभाग का मन

तमिलनाडु के कॉलेज शिक्षा विभाग ने सरकारी कला और विज्ञान कॉलेजों के छात्रों को विरोध-प्रदर्शन में शामिल होने से रोकने वाला 17 अगस्त का आदेश वापस ले लिया है। संयुक्त निदेशक सिंथिया सेल्वी पी ने मंगलवार को नया निर्देश जारी किया।

Post Published By: Pratibha Yadav
Updated : 19 August 2026, 2:53 PM IST
google-preferred

Chennai: तमिलनाडु के कॉलेज शिक्षा विभाग ने सरकारी कला और विज्ञान कॉलेजों के छात्रों को विरोध-प्रदर्शन और आंदोलनों में शामिल होने से रोकने संबंधी अपना पिछला आदेश वापस ले लिया है। विभाग की ओर से मंगलवार को नया आदेश जारी कर 17 अगस्त 2026 को जारी किए गए निर्देश को वापस लेने की जानकारी दी गई।

17 अगस्त के आदेश में क्या कहा गया था?

कॉलेज शिक्षा की संयुक्त निदेशक सिंथिया सेल्वी पी की ओर से जारी आदेश में तमिलनाडु के सभी सरकारी कला और विज्ञान कॉलेजों के प्राचार्यों को इसकी जानकारी दी गई है।

Chennai AQI Update: जानिए चेन्नई में AQI स्तर और कैसा रहेगा आज के मौसम का हाल?

इससे पहले विभाग ने शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया था कि स्कूल-कॉलेज के छात्रों और युवाओं को वाम दलों तथा तमिलनाडु कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की ओर से आयोजित विरोध-प्रदर्शनों और आंदोलनों में शामिल होने से रोका जाए।

इसके लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कदम उठाने और आपस में समन्वय कर कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया था।

अब विभाग ने आदेश लिया वापस

मंगलवार को जारी नए निर्देश में कॉलेज शिक्षा विभाग ने 17 अगस्त को जारी अपने पिछले आदेश को वापस लेने की बात कही है। हालांकि, आदेश वापस लेने के पीछे विभाग ने कोई विस्तृत कारण स्पष्ट नहीं किया है।

Chennai Rains: भारी बारिश के कारण शहर में जीवन अस्त-व्यस्त, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

आदेश वापस लिए जाने के बाद अब सरकारी कला और विज्ञान कॉलेजों के छात्रों को राजनीतिक प्रदर्शनों में शामिल होने से रोकने संबंधी पहले दिए गए विभागीय निर्देश लागू नहीं रहेंगे।
फिलहाल, विभाग के इस फैसले को लेकर आगे कोई विस्तृत आधिकारिक स्पष्टीकरण सामने नहीं आया है।

Location :  Chennai

Published :  19 August 2026, 2:53 PM IST

Related News

Advertisement