बस्ती के बेटे को मिली बड़ी जिम्मेदारी, हरीश द्विवेदी के राष्ट्रीय महामंत्री बनते ही भाजपा कार्यालय में जश्न का माहौल

बस्ती के पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी को भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में महामंत्री की जिम्मेदारी मिलने के बाद जिले में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। जिला कार्यालय पर मिठाई बांटी गई और पटाखे फोड़कर खुशी जताई गई।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 17 August 2026, 5:32 PM IST
google-preferred

Basti: भारतीय जनता पार्टी की नई राष्ट्रीय टीम की घोषणा के साथ ही बस्ती जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर दौड़ गई। बस्ती के पूर्व सांसद एवं असम के पार्टी प्रभारी हरीश द्विवेदी को राष्ट्रीय महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर भाजपा जिला कार्यालय में भव्य बधाई कार्यक्रम आयोजित किया गया।

मिठाई खिलाकर और गले मिलकर जताई खुशी

जिला अध्यक्ष विवेकानंद मिश्रा के नेतृत्व में पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय नेता एकत्र हुए। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर, गले मिलकर और पटाखे फोड़कर खुशी का इजहार किया। इस दौरान शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार भी व्यक्त किया गया।

ये भी पढ़ें- BJP National Team: 13 उपाध्यक्ष, 8 महामंत्री, 7 मोर्चा अध्यक्ष और मीडिया संयोजक; पदों के बंटवारे से साधा गया सियासी संतुलन

पीएम मोदी और नीतिन नबीन का जताया आभार

कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतिन नबीन, केंद्रीय संगठन और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार जताते हुए कहा कि हरीश द्विवेदी को राष्ट्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी मिलना बस्ती जिले के लिए गौरव का विषय है। जिला अध्यक्ष विवेकानंद मिश्रा ने कहा कि यह जिले के लिए गर्व का क्षण है। उनके मार्गदर्शन में संगठन को और मजबूती मिलेगी तथा जनसेवा के कार्यों को नई गति मिलेगी।

कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि इस जिम्मेदारी से जिले के संगठन में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार होगा।

ये भी पढ़ें- वंदे मातरम पर इमरान मसूद का बड़ा ऐलान- ‘किसी कीमत पर नहीं गाऊंगा’, बोले- ‘ये मेरा संवैधानिक अधिकार है’

कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित

कार्यक्रम में गजेंद्र सिंह, भानु प्रकाश मिश्र, वीरेंद्र गौतम, प्रेम प्रकाश चौधरी, शिवानी सिंह, अजय पाल सिंह, नीरज त्रिपाठी, सुमन सिंह, पप्पू शुक्ला, तारक जायसवाल, मनमोहन श्रीवास्तव, शरद रावत, अरविंद चौधरी, अश्वनी श्रीवास्तव, राजन ठाकुर, सुभाष श्रीवास्तव, आदित्य श्रीवास्तव, वागीश सिंह, सत्येंद्र सिंह ‘भोलू’, गौरव अग्रवाल, सचिन सिंह, राम शंकर यादव, केके दुबे, मनोज सिंह, सत्येंद्र कुमार पांडे और हनुमान प्रसाद भोलू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Location :  Basti

Published :  17 August 2026, 5:32 PM IST

Related News

Advertisement