बस्ती के बेटे को मिली बड़ी जिम्मेदारी, हरीश द्विवेदी के राष्ट्रीय महामंत्री बनते ही भाजपा कार्यालय में जश्न का माहौल
बस्ती के पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी को भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में महामंत्री की जिम्मेदारी मिलने के बाद जिले में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। जिला कार्यालय पर मिठाई बांटी गई और पटाखे फोड़कर खुशी जताई गई।