वंदे मातरम पर इमरान मसूद का बड़ा ऐलान- ‘किसी कीमत पर नहीं गाऊंगा’, बोले- ‘ये मेरा संवैधानिक अधिकार है’

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कांग्रेस मुख्यालय में वंदे मातरम को लेकर शुरू हुआ विवाद अब सियासी तकरार में बदलता नजर आ रहा है। बीजेपी के आरोपों के बीच सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने साफ कहा है कि वह वंदे मातरम नहीं गाएंगे। उन्होंने इसे अपना संवैधानिक अधिकार बताते हुए कहा कि वह अपने धर्म का पालन करेंगे।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 17 August 2026, 3:47 PM IST
google-preferred

Saharanpur: आजादी के मौके पर कांग्रेस मुख्यालय में वंदे मातरम को लेकर शुरू हुआ विवाद अब लगातार बढ़ता जा रहा है। बीजेपी ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं पर वंदे मातरम के अपमान का आरोप लगाया है। इस मुद्दे को लेकर बीजेपी कार्यकर्ताओं की ओर से कई शहरों में मशाल यात्रा भी निकाले जाने की बात सामने आई है। इसी बीच सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के बयान ने इस विवाद को और हवा दे दी है।

हमें जितना गाना है, उतना ही गाएंगे

एक न्यूज एजेंसी से बातचीत में इमरान मसूद ने बीजेपी के आरोपों पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि अगर बीजेपी को वंदे मातरम से प्रेम है तो वह गाए, उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। कांग्रेस सांसद ने कहा कि वे जितना गाना चाहते हैं, उतना ही गाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि वह पहले भी वंदे मातरम नहीं गाते थे और आगे भी नहीं गाएंगे।

ललिता गौतम हत्याकांड: मेरठ जा रहे कांग्रेस नेताओं को रोका, इमरान मसूद बोले- SSP को सस्पेंड करो, अब 27 जुलाई को दिल्ली में होगी जंग

'ये मेरा संवैधानिक अधिकार है'

इमरान मसूद ने अपने बयान में इसे संवैधानिक अधिकार बताया। उन्होंने कहा कि वह बिल्कुल भी वंदे मातरम नहीं गाएंगे और यह उनका संवैधानिक अधिकार है। उन्होंने कहा कि वह अपने धर्म का पालन करेंगे। सांसद ने वंदे मातरम के इतिहास का जिक्र करते हुए कहा कि इस गीत का पूरा इतिहास पहले पढ़ा जाना चाहिए। उन्होंने सवाल उठाया कि यह कहां से आया और किस तरह लिखा गया था, इसकी जानकारी हासिल करने के बाद ही इस मुद्दे पर उनसे बात की जानी चाहिए।

बीजेपी के आरोपों के बीच सांसद का बयान

वंदे मातरम को लेकर बीजेपी और कांग्रेस के बीच पहले से ही राजनीतिक बहस चल रही है। बीजेपी नेताओं की ओर से कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं पर निशाना साधा जा रहा है। बीजेपी का आरोप है कि कांग्रेस नेताओं ने वंदे मातरम का सम्मान नहीं किया। वहीं इमरान मसूद के बयान से कांग्रेस के भीतर भी इस मुद्दे पर अलग-अलग राजनीतिक प्रतिक्रियाओं की चर्चा तेज हो सकती है। सांसद ने अपने रुख में किसी तरह की नरमी के संकेत नहीं दिए और साफ कहा कि वह आगे भी वंदे मातरम नहीं गाएंगे।

सहारनपुर में टोल प्लाजा के खिलाफ कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का धरना, बोले- ‘घर से निकलते ही हो रही लूट’

मौलाना साजिद रशीदी ने भी कांग्रेस पर साधा निशाना

वंदे मातरम को लेकर ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी ने भी कांग्रेस और सोनिया गांधी को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने यह कदम अपने वोट बैंक को ध्यान में रखते हुए उठाया है। मौलाना साजिद रशीदी का कहना है कि कांग्रेस ने मुस्लिम समुदाय को खुश करने और संविधान में मिले धार्मिक अधिकारों को ध्यान में रखते हुए ऐसा किया है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि अलग-अलग राजनीतिक दलों ने मुसलमानों को ठगा है।

Location :  Saharanpur

Published :  17 August 2026, 3:47 PM IST

Advertisement