इमरान मसूद को कांग्रेस ने दी बड़ी जिम्मेदारी, बने यूपी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष; बोले- ‘जहां रहूंगा, काम करूंगा’
सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद को पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी देते हुए कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद मसूद ने सहारनपुर स्थित अपने आवास पर प्रेस वार्ता की। उन्होंने कहा कि पार्टी जहां जिम्मेदारी देती है, वह वहीं कांग्रेस के लिए काम करते हैं। सपा के साथ गठबंधन को लेकर उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी सहयोगी दल है और सीट बंटवारे का फैसला कांग्रेस हाईकमान करेगा।