DN Exclusive: तंबाकू की चुप्पी तोड़ते आंकड़े, यहां है मिज़ोरम और मणिपुर में महिलाओं की बढ़ती लत का सच

मिज़ोरम की लगभग हर दूसरी महिला और मणिपुर की लगभग हर तीसरी महिला धुआँ रहित तंबाकू की गिरफ्त में है, पर इस लत की भयावहता सार्वजनिक चर्चा से दूर है। क्या आप ये सच्चाई जानते हैं, अगर नहीं तो पढ़ें ये पूरी खबर।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 6 October 2025, 1:54 PM IST
google-preferred

New Delhi: भारत के नक्शे पर मिज़ोरम और मणिपुर केवल प्राकृतिक सौंदर्य, पर्व, कला और संस्कृति से ही नहीं जाना जाता, बल्कि ये दोनों राज्य धुआँ रहित तंबाकू यानी Smokeless Tobacco (SLT) के उपयोग के लिए भी जाना जाता है। इन दोनों राज्यों में SLT का दर पूरे भारत में सबसे ज्यादा है।

बता दें कि नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे (NFHS-4, 2015-16) के अनुसार, मिज़ोरम में महिलाओं में SLT का प्रचलन लगभग 47.8% है। वहीं मनिपुर में यह आंकड़ा लगभग 46.1% है।

World No Tobacco Day 2025: तंबाकू बन गया है समस्या…डॉक्टर से जाने छोड़ने का आसान तरीका

क्या है इसका कारण

जैसे-जैसे महिलाएँ बड़ी होती हैं, SLT उपयोग का प्रतिशत बढ़ता जाता है। बता दें कि कम शिक्षा या गरीबी की पृष्ठभूमि वाली महिलाएं इस व्यवहार की चपेट में ज़्यादा हैं। शायद यही कारण है कि इन दो राज्यों में महिलाएं का दर सबसे ज्यादा है।

स्वास्थ्य जोखिम

इसके सेवन से मुंह, गले व अन्न-नलिका के कैंसर, दाँतों की सड़न, मसूड़ों का रोग, दिल व रक्त नालिका समस्याएं सभी SLT उपयोग से जुड़े हैं। न सिर्फ़ व्यक्तिगत स्वास्थ्य, बल्कि गर्भावस्था में उपयोग से बच्चे की वृद्धि, जन्म-वजन, प्रसव पूर्व स्वास्थ्य प्रभावित हो सकते हैं।

धुआँ रहित तंबाकू से जला महिला जीवन (सोर्स- गूगल)

क्या महिलाएँ छोड़ने की कोशिश कर रही हैं?

एक COVID-19 लॉकडाउन समय में मनिपुर की महिलाओं पर किए गए शोध से पता चला कि यात्रा प्रतिबंध, उपलब्धता में कमी और कीमतों में वृद्धि ने तम्बाकू उत्पादों की पहुंच कठोर कर दी। इन परिस्थितियों में कई महिलाओं ने उपयोग कम किया या छोड़ने की कोशिश की। पर कुछ ने वैकल्पिक उत्पादों या भिन्न तरह के SLT की ओर रुख किया।

क्या किया जा सकता है ?

1. SLT को रोकने के लिए एक अभियान चलाया जा सकता है, जिसमें लक्षित लोगों को SLT के विशेष जोखिमों के बारे में बताएं और उसमें उनका ध्यान केंद्रित करें, खासकर प्रजनन उम्र और बुजुर्गों में।

World No Tobacco Day 2025: विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर आज हुआ हस्ताक्षर अभियान व गोष्ठी आयोजित

2. SLT से बचने के लिए लक्षित समूहों को शिक्षा दी जाए। इससे न सिर्फ़ नई पीढ़ी को बचाया जा सकता है, बल्कि परिवारों में बदलाव की चिंगारी भी जलाई जा सकती है।

3. SLT को रोकने का सबसे बड़ा काम SLT उत्पादों पर कर लगाना, उनकी बिक्री-वितरण को विनियमित करना, चेतावनी लेबल और पैकेजिंग नियम सख्त करना चाहिए।

Location : 
  • New Delhi

Published : 
  • 6 October 2025, 1:54 PM IST