हिंदी
राजधानी दिल्ली में बड़ा हादसा
New Delhi: राजधानी दिल्ली में शनिवार शाम को अबसे थोड़ी देर पहले एक बड़ा हादसा हो गया। दिल्ली के महरौली एरिया में एक 5 मंजिला बिल्डिंग जमींदेज हो गई। बिल्डिंग गिरने के कारण मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है।
बिल्डिंग गिरने की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन की टीमे मौके पर पहुंच गई है। बचाव और राहत कार्य शुरू कर दिया गया है। मलबे में कितने लोग दबे हैं, इसकी सही-सही जानकारी अभी तक नहीं मिल सकी। बिल्डिंग गिरने का साफ कारण अभी तक पता नहीं चल सका। यह हादसा साउथ दिल्ली के महरौली थाना इलाके के सईदुल्लाह जाबमें में हुआ है। रेसक्यू अभियान जारी है।
यह हादसा साउथ दिल्ली के महरौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत सईदुल्लाह जाबमें इलाके में हुआ बताया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इमारत अचानक तेज आवाज के साथ गिर गई और कुछ ही सेकंड में पूरी बिल्डिंग मलबे में तब्दील हो गई।
दिल्ली से आगरा और अब जैसलमेर… अचानक भारत यात्रा पर निकली टिफनी ट्रंप का अगला कदम क्या?
सूचना मिलते ही महरौली पुलिस स्टेशन की टीम मौके पर पहुंच गई। इसके बाद फायर ब्रिगेड और अन्य राहत एजेंसियों को भी बुलाया गया और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। मलबे में फंसे लोगों को निकालने के लिए भारी मशीनों के साथ-साथ हाथों से भी मलबा हटाया जा रहा है। टीमों को लगातार इस बात की कोशिश है कि किसी भी संभावित जीवित व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकाला जा सके।
अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इमारत के गिरने के समय उसके अंदर कितने लोग मौजूद थे। शुरुआती जानकारी के अनुसार मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है, लेकिन प्रशासन ने अभी आधिकारिक तौर पर कोई संख्या जारी नहीं की है।
हादसे के बाद पूरे इलाके में डर और दहशत का माहौल है। स्थानीय लोग मौके पर इकट्ठा हो गए हैं और अपने परिचितों की तलाश में परेशान नजर आ रहे हैं। कई लोग लगातार फोन कर यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि कहीं उनके परिवार का कोई सदस्य इस इमारत में तो मौजूद नहीं था।
Location : New Delhi
Published : 30 May 2026, 8:53 PM IST