दिल्ली में खौफनाक वारदात; शक के चलते पत्नी को पहुंचाया कब्रिस्तान, 14 दिन बाद ऐसे खुला राज
महरौली इलाके से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई हैं। पत्नी की बेवफाई के शक में एक शख्स ने अपनी 30 वर्षीय पत्नी की हत्या कर दी और साथियों की मदद से शव को कब्रिस्तान में दफना दिया। पुलिस ने इस सनसनीखेज केस का खुलासा करते हुए पति समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।