कमर्शियल LPG में बड़ी राहत, औद्योगिक सेक्टर्स के लिए नया फॉर्मूला लागू

केंद्र सरकार ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर में बड़ा बदलाव किया, 16 प्रमुख औद्योगिक सेक्टर्स को बल्क एलपीजी मिलेगा। घरेलू सिलेंडर के रेट स्थिर, कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1 अप्रैल के बाद से अपरिवर्तित। जानें आपके शहर का ताजा रेट।

Updated : 9 April 2026, 9:34 AM IST
google-preferred

New Delhi: देशभर में एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव किया है, जिससे कई औद्योगिक क्षेत्रों को सीधा फायदा मिलेगा। हालांकि 9 अप्रैल को एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई नया बदलाव नहीं किया गया है।

सरकार का नया फॉर्मूला, उद्योगों को मिलेगा लाभ

पेट्रोलियम मंत्रालय ने फार्मा, खाद्य, कृषि समेत कई प्रमुख सेक्टरों के लिए एलपीजी आवंटन का नया फॉर्मूला लागू किया है। इस फैसले के तहत 16 प्रमुख उद्योगों- जैसे फार्मा, फूड, पॉलीमर, कृषि, पैकेजिंग, पेंट, स्टील, सिरेमिक, ग्लास और एयरोसोल- को अब बल्क एलपीजी उपलब्ध कराई जाएगी।

LPG Crisis: कीमत बढ़ी, बुकिंग बदली… क्या ये संकेत हैं आने वाले बड़े LPG संकट के, जानिए पूरी सच्चाई

सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि उन फैक्ट्रियों को प्राथमिकता दी जाएगी जहां प्राकृतिक गैस (PNG) का उपयोग संभव नहीं है। उद्योगों को इसके लिए तेल विपणन कंपनियों (OMCs) के साथ पंजीकरण और सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (CGD) कंपनियों से कनेक्शन के लिए आवेदन करना होगा।

घरेलू एलपीजी सिलेंडर (14.2 किग्रा) के आज के रेट

घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतें फिलहाल स्थिर बनी हुई हैं। प्रमुख शहरों में आज के रेट इस प्रकार हैं-

नई दिल्ली: 913.00 रुपये
कोलकाता: 939.00 रुपये
मुंबई: 912.50 रुपये
चेन्नई: 928.50 रुपये
गुड़गांव: 921.50 रुपये
नोएडा: 910.50 रुपये
बैंगलोर: 915.50 रुपये
भुवनेश्वर: 939.00 रुपये
चंडीगढ़: 922.50 रुपये
हैदराबाद: 965.00 रुपये
जयपुर: 916.50 रुपये
लखनऊ: 950.50 रुपये
पटना: 1,002.50 रुपये
तिरुवनंतपुरम: 922.00 रुपये
कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (19 किग्रा) के ताजा रेट

कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में 1 अप्रैल को ₹195.50 की बढ़ोतरी की गई थी, जिसके बाद से दाम स्थिर हैं। आज के रेट इस प्रकार हैं-

नई दिल्ली: 2078.50 रुपये
कोलकाता: 2208 रुपये
मुंबई: 1836 रुपये
चेन्नई: 2043.50 रुपये
नोएडा: 1884.50 रुपये
बैंगलोर: 2161 रुपये
हैदराबाद: 2105.50 रुपये
जयपुर: 2031 रुपये
राज्यों के लिए नई गाइडलाइन

सरकार के अनुसार, डोमेस्टिक एलपीजी का 70 प्रतिशत कोटा पहले ही राज्यों को आवंटित किया जा चुका है। जिन राज्यों में पीएनजी सुधार लागू किए जाएंगे, उन्हें अतिरिक्त 10 प्रतिशत कोटा दिया जाएगा।

LPG Price : 14 KG सिलेंडर पर सरकार कितना खर्च करती है? जानिए हर सिलेंडर पर कितना नुकसान

साथ ही, राज्यों को "नेचुरल गैस एंड पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स डिस्ट्रीब्यूशन ऑर्डर 2026" लागू करने और कंप्रेस्ड बायो गैस नीति को जल्द अधिसूचित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

Location :  New Delhi

Published :  9 April 2026, 9:34 AM IST

Advertisement