Latehar: 5 साल से अधूरी उम्मीद… लातेहार जिले वासियों को सता रहा है किस बात का डर, इच्छा मृत्यु की मांग

लातेहार के टोरी रेलवे क्रॉसिंग पर लंबे समय से जाम और फ्लाईओवर निर्माण में देरी से परेशान किसानों और माकपा कार्यकर्ताओं ने 7 किमी पदयात्रा कर विरोध किया। शिलान्यास के पांच साल बाद भी काम शुरू न होने पर उन्होंने प्रशासन से समाधान और इच्छा मृत्यु की अनुमति तक मांग उठाई।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 15 June 2026, 3:45 PM IST
google-preferred

Latehar: लातेहार जिले के चंदवा प्रखंड स्थित टोरी रेलवे क्रॉसिंग पर लगातार लगने वाले जाम और फ्लाईओवर (आरओबी) निर्माण में हो रही देरी को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लंबे समय से परेशान किसानों और माकपा कार्यकर्ताओं ने अनोखा विरोध प्रदर्शन करते हुए प्रशासन से इच्छा मृत्यु की अनुमति तक की मांग कर दी।

7 किलोमीटर की पदयात्रा और विरोध प्रदर्शन

माकपा राज्य सचिव प्रकाश विप्लव के नेतृत्व में किसानों और कार्यकर्ताओं ने उदयपुरा से समाहरणालय तक लगभग 7 किलोमीटर की पदयात्रा निकाली। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तख्तियां, पोस्टर और पार्टी झंडे लेकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

5 साल पुराना शिलान्यास, काम अब तक शुरू नहीं

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि 3 अप्रैल 2021 को केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा टोरी आरओबी का ऑनलाइन शिलान्यास किया गया था। पांच साल बीत जाने के बाद भी निर्माण कार्य धरातल पर शुरू नहीं हो सका है।

बढ़ती लागत और प्रशासनिक लापरवाही

जानकारी के अनुसार, 43 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत वाली परियोजना अब बढ़कर 119.71 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है। इसके बावजूद कई बार टेंडर जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं हो पाया है, जिससे स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।

60 रुपये बनाम 350 रुपये: मुंबई के शख्स ने अर्बन कंपनी के बजाय लोकल नाई से कटवाए बाल, पोस्ट हुई वायरल

जनजीवन पर गंभीर असर

माकपा नेताओं का कहना है कि रेलवे फाटक पर घंटों जाम लगने से एम्बुलेंस में मरीजों की जान तक चली जाती है और कई बार प्रसव भी रास्ते में ही हो जाते हैं। टोरी जंक्शन पर ट्रेनों के लगातार आवागमन से फाटक लंबे समय तक बंद रहता है, जिससे आम जनता परेशान है।

बॉक्स ऑफिस पर पिटी पर OTT पर बनी कल्ट! नेटफ्लिक्स पर धड़ल्ले से देखी जा रही है मल्टीस्टारर फिल्म ‘कलंक’

प्रशासन से मांग और ज्ञापन सौंपा

प्रदर्शन के बाद किसानों और माकपा कार्यकर्ताओं ने जिला उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर फ्लाईओवर निर्माण कार्य जल्द शुरू करने और टोरी रेलवे क्रॉसिंग की समस्या का स्थायी समाधान निकालने की मांग की।

Location :  Latehar

Published :  15 June 2026, 3:45 PM IST

Advertisement