60 रुपये बनाम 350 रुपये: मुंबई के शख्स ने अर्बन कंपनी के बजाय लोकल नाई से कटवाए बाल, पोस्ट हुई वायरल

मुंबई के अनिरुद्ध केजरिवाल की एक सोशल मीडिया पोस्ट वायरल हो रही है, जिसमें उन्होंने अर्बन कंपनी के 350 रुपये के हेयरकट के मुकाबले लोकल नाई से मात्र 60 रुपये में बाल कटवाने का अपना अनुभव साझा किया है।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 15 June 2026, 3:21 PM IST
google-preferred

Mumbai: आज के दौर में बाल कटवाना और ग्रूमिंग कराना हमारी लाइफस्टाइल का एक बेहद जरूरी हिस्सा बन चुका है। लेकिन इस आवश्यक काम के लिए कई बार हमें अपनी जेब काफी ढीली करनी पड़ती है। खासकर घर बैठे सर्विस देने वाले सैलून ऐप्स अक्सर लोकल नाई की तुलना में कहीं ज्यादा पैसे वसूलते हैं। इसी मुद्दे पर मुंबई के एक शख्स ने सोशल मीडिया पर खुलकर बात की है, जिसकी एक्स (ट्विटर) पर की गई पोस्ट अब तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रही है और एक नई बहस को जन्म दे रही है।

क्या है पूरा मामला?

यह वायरल पोस्ट अनिरुद्ध केजरिवाल नाम के एक यूजर ने की है। उन्होंने अपने साथ घटी एक दिलचस्प घटना को साझा करते हुए बताया कि उन्होंने पहले घर पर हेयरकट के लिए मशहूर ऐप 'अर्बन कंपनी' से एक स्लॉट बुक किया था, जिसके लिए उन्हें 350 रुपये चार्ज किए जा रहे थे। हालांकि, उन्हें घर के भीतर सैलून वाला पूरा सेटअप तैयार करवाना ज्यादा पसंद नहीं था। उनके घर के पास की बड़ी नाई की दुकान भी करीब 1.5 किलोमीटर दूर थी और वहां जाने का कोई साधन नहीं बन पा रहा था। ऐसे में उन्होंने घर से नीचे जाकर एक बेहद छोटी सी स्थानीय दुकान से बाल कटवाने का फैसला किया।

ग्लैमर की आड़ में ड्रग्स तस्करी! बैंकॉक से मुंबई पहुंची मॉडल के सामान से मिले करोड़ों के नशीले पदार्थ, Airport में खुली पोल

लोकल नाई के हुनर की तारीफ

अनिरुद्ध ने बताया कि उस छोटी सी दुकान में उनके बाल सिर्फ 60 रुपये में कट गए और वह महज 20 मिनट के भीतर वापस अपने घर भी आ गए। उन्होंने लिखा कि अगर वह ऐप से बुकिंग करते तो बिना वजह लगभग 300 रुपये अतिरिक्त खर्च कर देते।

उनके मुताबिक, दोनों ही जगह काम करने वाले कारीगरों के हाथ, टैलेंट और हेयरकट के फाइनल रिजल्ट में कोई अंतर नहीं होता है। मगर हम सिर्फ अपनी सहूलियत और आराम के चक्कर में इन महंगे ऐप्स को चुन लेते हैं।

क्या है इन ऐप्स का बिजनेस मॉडल?

अपनी पोस्ट में अनिरुद्ध ने इन कंपनियों के बिजनेस मॉडल पर भी चोट की है। उन्होंने लिखा कि इन ऐप्स पर मिलने वाला 'सुविधा शुल्क' (कन्वेनिएंस फी) ही इनका मुख्य प्रोडक्ट होता है। स्विगी, जोमैटो और अर्बन कंपनी जैसी तमाम बड़ी कंपनियां इसी बिजनेस मॉडल पर काम करती हैं। आप वास्तव में हेयरकट के एक्स्ट्रा पैसे नहीं देते, बल्कि अपने घर के दरवाजे पर सर्विस पाने के चार्ज का भुगतान करते हैं।

Gold Price Today: सोने की कीमतों में आया जबरदस्त उछाल, दिल्ली-मुंबई समेत बड़े शहरों में महंगा हुआ गोल्ड, देखें नए रेट

सोशल मीडिया पर जनता की प्रतिक्रिया

इस पोस्ट के वायरल होने के बाद यूजर्स दो धड़ों में बंट गए हैं। कई लोग ऐप की तारीफ करते हुए कह रहे हैं कि वे सैलून में अपनी बारी का इंतजार करने में बर्बाद होने वाले कीमती समय को बचाने के लिए इन ऐप्स का इस्तेमाल करते हैं। वहीं दूसरी तरफ, लोग मुंबई जैसे शहर में मात्र 60 रुपये में हेयरकट होने पर भी बड़ा आश्चर्य जता रहे हैं। कई यूजर्स का मानना है कि आज के समय में ज्यादातर शहरों में इतने कम दाम में बाल काटना नामुमकिन सा हो गया है।

Location :  Mumbai

Published :  15 June 2026, 3:21 PM IST

Related News

Advertisement