नवरात्रि के पहले पीएम मोदी ने किया देश को संबोधित, जानिए क्या-क्या बोले

पीएम मोदी ने नवरात्रि से पहले जीएसटी सुधार को लेकर देशवासियों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में नियो मिडिल क्लास का जिक्र किया।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 21 September 2025, 8:26 PM IST
google-preferred

New Delhi: पीएम मोदी ने जीएसटी में सुधार को लेकर देशवासियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि नवरात्रि से देश में जीएसटी सुधार लागू हो रहे हैं। इससे देश में नया बचत उत्सव शुरू होगा।

पीएम मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत में कहा कि कल यानी सोमवार से नवरात्रि का पर्व शुरू हो रहा है। कल, नवरात्रि के पहले दिन, सूर्योदय के साथ ही अगली पीढ़ी के GST सुधार लागू हो जाएंगे। नवरात्रि के पहले दिन से देश आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठा रहा है।

उन्होंने कहा कि कल से देश में बचत उत्सव शुरू हो रहा है, जिससे सबकी बचत बढ़ेगी और सभी लोग अपनी पसंदीदा चीजें खरीद सकेंगे। जीएसटी बचत उत्सव से समाज के सभी वर्गों को लाभ होगा।

इस दौरान पीएम मोदी ने देशवासियों से कई अहम बातें कहीं। देखिए यहां-

पीएम मोदी ने कहा कि त्योहारों के इस मौसम में सबका मुंह मीठा होगा। देश के हर परिवार की खुशियां बढ़ेंगी। मैं अगली पीढ़ी के जीएसटी सुधारों और 'बचत उत्सव' के लिए देश भर के लाखों परिवारों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।

ये सुधार भारत की विकास गाथा को गति देंगे, व्यापार को सरल बनाएंगे, निवेश को अधिक आकर्षक बनाएंगे और विकास की दौड़ में हर राज्य को समान भागीदार बनाएंगे।

उन्होंने कहा कि त्योहारों के इस मौसम में सबका मुंह मीठा होगा। देश के हर परिवार की खुशियां बढ़ेंगी। मैं अगली पीढ़ी के जीएसटी सुधारों और 'बचत उत्सव' के लिए देश भर के लाखों परिवारों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। ये सुधार भारत की विकास गाथा को गति देंगे, व्यापार को सरल बनाएंगे, निवेश को अधिक आकर्षक बनाएंगे और विकास की दौड़ में हर राज्य को समान भागीदार बनाएंगे।

उन्होंने कहा कि हम वो सामान खरीदें जो MADE IN INDIA हो जिसमें हमारे देश के नौजवानों की मेहनत लगी हो। हमारे देश के बेटे-बेटियों का पसीना हो। हमें हर घर को स्वदेशी का प्रतीक बनाना है। हर दुकान को स्वदेशी से सजाना है। जो देश के लोगों की जरुरत का है जो हम देश में ही बना सकते हैं। वो हमें देश में ही बनाना चाहिए। देश की स्वतंत्रता को जैसे स्वदेशी के मंत्र से ताकत मिली। वैसे ही देश की समृद्धि को भी स्वदेशी के मंत्र से ही शक्ति मिलेगी

अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि सुधार एक सतत प्रक्रिया है। जैसे-जैसे समय बदलता है और देश की जरूरतें बदलती हैं, अगली पीढ़ी के सुधार भी उतने ही जरूरी हैं। ये नए जीएसटी सुधार देश की वर्तमान ज़रूरतों और भविष्य के सपनों को ध्यान में रखते हुए लागू किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि नए स्वरूप में अब केवल 5% और 18% के टैक्स स्लैब होंगे।

पीएम मोदी ने कहा कि हमें विकसित भारत के लक्ष्य तक पहुंचने के लिए हमें आत्मनिर्भरता के रास्ते पर चलना ही होगा और भारत को आत्मनिर्भर बनाने का बहुत बड़ा दायित्व हमारे MSMEs पर भी है।

Location :