Kerala Assembly Election: BJP ने जारी की 47 उम्मीदवारों की पहली सूची, दो पूर्व केंद्रीय मंत्रियों को भी मिला टिकट

केरल विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी पहली उम्मीदवार सूची जारी कर दी है। पार्टी ने 47 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान किया है। खास बात यह है कि इस सूची में दो पूर्व केंद्रीय मंत्रियों-राजीव चंद्रशेखर और वी मुरलीधरन को भी मैदान में उतारा गया है।

Post Published By: Rohit Goyal
Updated : 16 March 2026, 5:04 PM IST
google-preferred

New Delhi: केरल विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी पहली उम्मीदवार सूची जारी कर दी है। पार्टी ने 47 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान किया है। खास बात यह है कि इस सूची में दो पूर्व केंद्रीय मंत्रियों-राजीव चंद्रशेखर और वी मुरलीधरन को भी मैदान में उतारा गया है। पार्टी ने कई नए चेहरों को भी मौका देकर चुनावी रणनीति का संकेत दिया है।

दो पूर्व केंद्रीय मंत्रियों को मिला मौका

आगामी केरल विधानसभा चुनाव को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में कुल 47 प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं। पार्टी ने दो पूर्व केंद्रीय मंत्रियों को भी चुनावी मैदान में उतारकर चुनाव को दिलचस्प बना दिया है।

चुनावी सरगर्मियों के बीच पश्चिम बंगाल में नये DGP की नियुक्ति, जानिये कौन हैं वरिष्ठ IPS सिद्धनाथ गुप्ता?

पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर को तिरुवनंतपुरम जिले की अहम सीट नेमम से उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं, दूसरे पूर्व केंद्रीय मंत्री वी मुरलीधरन को कझाकूट्टम विधानसभा सीट से टिकट दिया गया है। इन दोनों नेताओं के चुनावी मैदान में उतरने से केरल की सियासत में मुकाबला और भी कड़ा होने की संभावना जताई जा रही है।

देखें पूरी सूची

बीजेपी की पहली लिस्ट जारी

Location : 
  • News Delhi

Published : 
  • 16 March 2026, 5:04 PM IST

Advertisement