Jharkhand Protest: छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में झारखंड बंद, कई जगहों पर प्रदर्शन और सड़कें जाम

रांची में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 11 अगस्त को झारखंड बंद का आह्वान किया है। राजधानी रांची में कई स्थानों पर प्रदर्शन, सड़क जाम और टायर जलाकर विरोध किया जा रहा है। हालात को देखते हुए पुलिस ने पूरे शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।

Post Published By: Komal Chauhan
Updated : 11 August 2026, 1:57 PM IST
google-preferred

Ranchi: छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में आज झारखंड बंद का असर राजधानी रांची सहित कई जिलों में देखने को मिला। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने हरमू चौक, कांके रोड और अन्य प्रमुख स्थानों पर टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। कई जगह सड़क जाम होने से यातायात प्रभावित रहा। पार्टी नेताओं ने लोगों से बंद का समर्थन करने की अपील की।

ABVP का प्रदर्शन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ताओं ने पुरानी विधानसभा के पास जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रशासन ने कुछ छात्रों को बसों में बैठाकर वहां से हटाने का प्रयास किया, जिसका कई छात्रों ने विरोध किया। कुछ प्रदर्शनकारी बसों की छत पर चढ़ गए और बसों को आगे बढ़ने से रोकने की कोशिश की। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन ने अतिरिक्त बसें और पुलिस बल मौके पर तैनात किया।

यह भी पढ़ें: Jharkhand Protest: विधानसभा घेराव के बीच CID का बड़ा एक्शन, JPSC के पूर्व चेयरमैन एल ख्यांगते गिरफ्तार

मुख्यमंत्री आवास की सुरक्षा बढ़ी

झारखंड बंद को देखते हुए मुख्यमंत्री आवास के आसपास सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। बैरिकेडिंग की गई है और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। इसके अलावा जयपाल सिंह स्टेडियम से विधानसभा मार्ग तक विशेष निगरानी रखी जा रही है ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

परीक्षाओं में पारदर्शिता की मांग को लेकर जारी आंदोलन

रांची में छात्र लंबे समय से JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए आंदोलन कर रहे हैं। उनकी मांग है कि भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी हो और योग्य अभ्यर्थियों के साथ न्याय किया जाए। सोमवार को विधानसभा की ओर मार्च के दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए बैरिकेडिंग की थी। हालात बिगड़ने पर वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया गया और बाद में लाठीचार्ज भी हुआ।

यह भी पढ़ें: Jharkhand Protest: पूछताछ से खुल सकते हैं बड़े राज! JPSC की पूर्व सदस्य अजीता भट्टाचार्य से CID करेगी सवाल-जवाब

हाई अलर्ट पर पुलिस

रांची पुलिस ने बंद के मद्देनजर पूरे शहर में हाई अलर्ट घोषित किया है। प्रमुख चौराहों, बाजारों और संभावित प्रदर्शन स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना उनकी प्राथमिकता है और किसी भी तरह की अप्रिय घटना से निपटने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं।

Location :  Ranchi

Published :  11 August 2026, 1:54 PM IST

Related News

Advertisement