Jharkhand Protest: विधानसभा घेराव के बीच CID का बड़ा एक्शन, JPSC के पूर्व चेयरमैन एल ख्यांगते गिरफ्तार

झारखंड में भर्ती धांधली को लेकर छात्रों के उग्र विधानसभा मार्च के बीच सीआईडी ने बड़ी कार्रवाई की है। CID टीम ने JPSC के पूर्व चेयरमैन एल खियांग्ते को उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया है।

Post Published By: Priyam Kashyap
Updated : 10 August 2026, 4:13 PM IST
google-preferred

Ranchi: झारखंड के रांची में छात्रों के विधानसभा मार्च के बीच CID ने बड़ी कार्रवाई करते हुए JPSC के पूर्व चेयरमैन एल ख्यांगते को गिरफ्तार कर लिया है। CID ने उन्हें आवास से गिरफ्तार किया और सीआइडी थाना ले गई। शाम को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

CID ने JPSC हेडक्वार्टर पर भी मारा था छापा

झारखंड में JPSC परीक्षा में गड़बड़ियों को लेकर कई दिनों से विवाद चल रहा है। नतीजे घोषित होने के बाद से ही राज्य भर के छात्र सवाल उठा रहे थे और राजधानी रांची में इन मुद्दों को लेकर विरोध-प्रदर्शन भी हुए थे। इस मामले की जांच CID को सौंपी गई थी और जांच के दौरान CID की टीम ने रांची में JPSC हेडक्वार्टर पर छापा मारा। अब, पूर्व चेयरमैन एल. ख्यांगते की गिरफ्तारी के बाद जांच एक नया मोड़ ले सकती है।

Location :  Ranchi

Published :  10 August 2026, 2:58 PM IST

Related News

Advertisement