छात्रों पर पड़ी लाठी… तो सड़कों पर उतरा गुस्सा: जलते टायर और थमे पहिये, देखें झारखंड बंद का पूरा हाल

रांची में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में बीजेपी का झारखंड बंद। हरमू चौक, अरगोड़ा और कांके रोड पर टायर जलाकर सड़कें जाम की गईं। JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के समर्थन में उतरी बीजेपी। पूरे राज्य में अलर्ट जारी।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 11 August 2026, 11:46 AM IST
google-preferred

Ranchi: रांची में प्रतियोगी परीक्षा (JPSC-JSSC) में धांधली के खिलाफ आवाज उठा रहे छात्रों पर पुलिसिया लाठीचार्ज के विरोध में पूरा झारखंड उबल पड़ा है। 11 अगस्त को बीजेपी के 'झारखंड बंद' के आह्वान के बाद राजधानी रांची समेत राज्य भर में सुबह 8 बजे से ही अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और आदित्य साहू के नेतृत्व में शुरू हुए इस राज्यव्यापी बंद का सीधा असर आम जनजीवन पर पड़ा है।

हरमू चौक से न्यूक्लियस मॉल तक: जलते टायर और सड़क जाम

प्रदर्शनकारियों का गुस्सा शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। रांची के प्रमुख हरमू चौक, कांके रोड स्थित CMPDI गेट और न्यूक्लियस मॉल के बाहर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर टायर जलाकर यातायात पूरी तरह ठप्प कर दिया। जेपी मार्केट और धुर्वा बस स्टैंड पर समर्थकों ने उतरकर दुकानें बंद कराईं, वहीं अरगोड़ा चौक पर सड़क पर धरने पर बैठे कार्यकर्ताओं की वजह से गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं।

Jharkhand Protest: विधानसभा घेराव के बीच CID का बड़ा एक्शन, JPSC के पूर्व चेयरमैन एल ख्यांगते गिरफ्तार

क्या था विवाद? क्यों भड़का छात्रों और पुलिस में टकराव

JPSC और JSSC की परीक्षाओं में धांधली व पारदर्शिता की मांग को लेकर छात्र लंबे समय से आंदोलनरत थे। सोमवार को जब आक्रोशित छात्र विधानसभा का घेराव करने बढ़े, तो पुलिस ने वॉटर कैनन (पानी की बौछार) चलाई और उन पर निर्ममता से लाठियां भांजीं। इसी लाठीचार्ज के विरोध में अब छात्रों के समर्थन में पूरी पार्टी सड़कों पर उतर आई है।

Jharkhand Protest: पूछताछ से खुल सकते हैं बड़े राज! JPSC की पूर्व सदस्य अजीता भट्टाचार्य से CID करेगी सवाल-जवाब

जयपाल सिंह स्टेडियम से विधानसभा तक सख्त पहरा

हालात को बेकाबू होने से रोकने के लिए रांची पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। संवेदनशील इलाकों और विशेष रूप से जयपाल सिंह स्टेडियम (जहां छात्र जुटते हैं) से लेकर विधानसभा तक भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस की एक टीम हर प्रमुख चौक-चौराहे पर पैनी नजर बनाए हुए है ताकि हिंसा को रोका जा सके।

Location :  Ranchi

Published :  11 August 2026, 11:46 AM IST

Related News

Advertisement