हिंदी
पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 (Image Source: Google)
New Delhi: पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग ने एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया है। आयोग ने पूर्वी मेदिनीपुर के जिला मजिस्ट्रेट (डीएम) उन्नीस रिशिन इस्माइल को उनके पद से हटा दिया है। उन पर आरोप था कि उन्होंने चुनाव घोषणा के ठीक पहले संविदा कर्मचारियों की भर्ती की, जिसे आयोग ने गंभीरता से लिया।
इन आरोपों के बाद चुनाव आयोग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उन्हें पद से हटा दिया। उनकी जगह अब निरंजन कुमार को पूर्वी मेदिनीपुर का नया डीएम नियुक्त किया गया है। इस फैसले को चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाए रखने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
सिर्फ पूर्वी मेदिनीपुर ही नहीं, बल्कि आयोग ने पांच अन्य जिलों में भी प्रशासनिक स्तर पर बदलाव किए हैं। अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (एडीएम) स्तर पर कई अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। उत्तर 24 परगना में तैनात विशेष सचिव तेजस्वी राणा को भाटपारा विधानसभा क्षेत्र का रिटर्निंग ऑफिसर बनाया गया है। वहीं, अलीपुरद्वार के एडीएम आदित्य विक्रम मोहन को मुर्शिदाबाद के रानीनगर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
तेज रफ्तार का नया दौर, PDDU-धनबाद रूट पर 180 स्पीड ट्रायल सफल; पढ़ें पूरी खबर
इसके अलावा पूर्व बर्दवान के एडीएम रोहन लक्ष्मीकांत को बांकुरा, झाड़ग्राम के एडीएम लक्ष्मण पेरुमल को तालडंगरा और बांकुरा के एडीएम श्रीनिवास वेंकटराव पाटिल को मालदा के वैष्णवनगर क्षेत्र में नई जिम्मेदारी दी गई है। इन तबादलों से प्रशासनिक ढांचे में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है।
गौरतलब है कि 15 मार्च को विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद से ही चुनाव आयोग लगातार सख्त फैसले ले रहा है। चुनाव की घोषणा वाली रात ही राज्य के मुख्य सचिव और गृह सचिव को बदल दिया गया था। इसके अगले दिन राज्य के पुलिस महानिदेशक और कोलकाता पुलिस आयुक्त को भी हटाया गया।
US Iran War: ईरान ने ठुकराया प्रस्ताव फिर ट्रंप बोले… क्या बढ़ेगा युद्ध? पढ़ें पूरी खबर
इसके अलावा आयोग ने राज्य के 12 जिलों के पुलिस अधीक्षकों का एक साथ तबादला कर दिया है। कूचबिहार, बीरभूम, मुर्शिदाबाद, मालदा और पूर्व व पश्चिम मेदिनीपुर समेत कई जिलों में नए पुलिस अधीक्षक तैनात किए गए हैं।
Location : New Delhi
Published : 26 March 2026, 1:51 AM IST
Topics : Assembly Election 2026 Election Commission IAS Transfer Purba Medinipur DM West Bengal Elections