CBI ने रेलवे के डिप्टी चीफ़ इंजीनियर को किया गिरफ्तार, ये था मामला

सीबीआई की टीम ने गुरुवार देर रात सागर में बड़ी कार्रवाई करते हुए रेलवे के डिप्टी चीफ़ इंजीनियर को एक लाख रुपए की रिश्वत लेने के आरोप में रंगे हाथ गिरफ्तार किया। सीबीआई आरोपी से पूछताछ कर रही है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 5 June 2026, 3:10 PM IST
google-preferred

नई दिल्ली:  सीबीआई ने गुरुवार रात को भ्रष्टाचार के आरोप में एक बड़े अफसर को गिरफ्तार किया है। टीम ने एक्शन लेते हुए  रेलवे के डिप्टी चीफ़ इंजीनियर को एक लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

इंजीनियर की पहचान पश्चिम मध्य रेलवे के नारायण सिंह बुंदेला, उप मुख्य अभियंता-II (निर्माण) के रूप में हुई है।

सदस्यता से इनकार करना पड़ा भारी! ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ ज्वाइन नहीं की तो डॉक्टर को सड़क पर पीटा, मचा हड़कंप

ये है आरोप

जानकारी के अनुसार सागर रेलखंड में गिट्टी सप्लाई करने वाले एक ठेकेदार ने काम पूरा होने के बाद विभाग में जमा अपनी सिक्योरिटी राशि वापस मांगी थी। आरोप है कि राशि लौटाने के एवज में सेक्शन इंजीनियर नारायण सिंह बुंदेला ने ठेकेदार से एक लाख रुपए रिश्वत की मांग की। ठेकेदार द्वारा रिश्वत देने से इंकार करने पर अधिकारी ने सिक्योरिटी राशि लौटाने से मना कर दिया।

इसके बाद ठेकेदार ने मामले की शिकायत जबलपुर सीबीआई एसपी कार्यालय में की। शिकायत की प्रारंभिक जांच और पुष्टि के बाद सीबीआई टीम ने आरोपी अधिकारी पर निगरानी शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि सेक्शन इंजीनियर ने रिश्वत की रकम लेने के लिए ठेकेदार को गुरुवार रात सागर स्थित पैराडाइज होटल बुलाया था।

Uttarakhand News: नेपाली गीत से फिर गरमाया सीमा विवाद, टनकपुर और अल्मोड़ा को नेपाल का हिस्सा बताने पर छिड़ी बहस

रंगे हाथ दबोचा

होटल के बाहर सादी वर्दी में सीबीआई के अधिकारी खड़े थे। देर रात जैसे ही ठेकेदार ने वहां पहुंचकर बुंदेला को एक लाख रुपये बुंदेला को सौंपे, सीबीआई टीम ने तुरंत दबोच लिया। उसके बाद सेक्शन इंजीनियर को अज्ञात स्थान पर ले जाकर सीबीआई उससे पूछताछ कर रही है। मामले में छानबीन जारी है। आरोपी के गेस्ट हाउस के कमरे की तलाशी के दौरान 62,000 रुपये की नकदी और रियल एस्टेट में निवेश से जुड़े दस्तावेज़ बरामद किए गए।

Location :  Sagar,

Published :  5 June 2026, 3:07 PM IST

Advertisement