Badaun: अस्पताल में मरीज से रिश्वत लेता शख्स दबोचा, ऐसे आया पकड़ में
यूपी के बदायूं में सोमवार को जिला अस्पताल में रिश्वतखोरी का मामला सामने आया है। ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने एक शख्स को रिश्वत लेते पकड़ लिया। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने सुरक्षाकर्मियों के इस काम की सराहना की है। कार्रवाई से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।