UP Police: यूपी पुलिस का रिश्वतखोर सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार, जानिये शाहजहांपुर का ये मामला

उत्तर-प्रदेश में शाहजहांपुर जिले के बंडा थाने में तैनात उप निरीक्षक को दस हजार रूपए लेने के मामले में भ्रष्टाचार निवारण संगठन ने थाने से गिरफ्तार किया है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 23 March 2024, 4:07 PM IST
google-preferred

शाहजहांपुर: उत्तर-प्रदेश में शाहजहांपुर जिले के बंडा थाने में तैनात उप निरीक्षक को दस हजार रूपए लेने के मामले में भ्रष्टाचार निवारण संगठन ने थाने से गिरफ्तार किया है।

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार आबकारी अधिनियम में गिरफ्तार किए गए एक आरोपी से धारा बढ़ाने की जेल भेजने की धमकी देकर रूपये मांगे थे।

अपर पुलिस अधीक्षक नगर संजय कुमार ने शनिवार को  बताया कि शाहजहांपुर जिले के बंडा थाना क्षेत्र के रहने वाले सत्यपाल सिंह के विरुद्ध थाना बंडा में अवैध शराब का एक मामला दर्ज किया गया था।

जिसमें थाने में तैनात उप निरीक्षक नरेंद्र कुमार शर्मा ने दस हजार रूपये की मांग की थी और रुपए न देने पर उप निरीक्षक ने पीड़ित को धमकी दी की धारा बड़ी लगा कर उसे जेल भेज देगा।

Published :  23 March 2024, 4:07 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement