बाबा नगरी में अचानक बदला प्रशासनिक चेहरा, आखिर क्यों हटाए गए देवघर के डीसी?

झारखंड सरकार ने बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत देवघर के उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह का महज 34 दिन में तबादला कर दिया है। उनकी जगह 2019 बैच के आईएएस अधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया को नया डीसी बनाया गया है। श्रावणी मेला की तैयारियों के बीच हुए इस बदलाव ने प्रशासनिक हलकों में चर्चाएं तेज कर दी हैं।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 24 May 2026, 3:42 PM IST
google-preferred

Deoghar: झारखंड की बाबा नगरी देवघर में श्रावणी मेला की तैयारियों के बीच बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है। राज्य सरकार ने बड़े स्तर पर आईएएस अधिकारियों का तबादला करते हुए देवघर के उपायुक्त को भी बदल दिया है। महज 34 दिन पहले पदभार संभालने वाले आईएएस अधिकारी शशि प्रकाश सिंह का तबादला कर दिया गया है। अब उनकी जगह 2019 बैच के आईएएस अधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया देवघर के नए उपायुक्त होंगे।

मेला तैयारियों के बीच हुआ बड़ा फैसला

देवघर में हर साल लगने वाला श्रावणी मेला देश के सबसे बड़े धार्मिक आयोजनों में गिना जाता है। लाखों कांवरिए बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचते हैं। ऐसे में प्रशासन की जिम्मेदारी काफी बढ़ जाती है। इस बार भी जिला प्रशासन लगातार व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में जुटा हुआ था। पूर्व उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह लगातार मैदान में सक्रिय नजर आ रहे थे। उन्होंने अपने छोटे कार्यकाल में जनता दरबार, अस्पतालों का निरीक्षण, बाबा मंदिर क्षेत्र का दौरा और कांवरिया पथ की तैयारियों को लेकर कई बैठकें की थीं। वे लगातार अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर रहे थे ताकि मेले के दौरान किसी तरह की अव्यवस्था न हो।

Shubhendu Adhikari PA Murder Case: गाजीपुर से झारखंड जुड़े साजिश के तार, CBI ने वाराणसी से विनय को दबोचा

बाबा मंदिर व्यवस्था पर भी थी नजर

प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक शशि प्रकाश सिंह बाबा मंदिर क्षेत्र की व्यवस्थाओं को लेकर काफी गंभीर थे। उन्होंने पंडा धर्मरक्षिणी सभा समेत कई संगठनों के साथ बैठक कर सुझाव लिए थे। पेयजल, ट्रैफिक, सुरक्षा और साफ-सफाई जैसी व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासनिक मशीनरी को अलर्ट मोड पर रखा गया था। बताया जा रहा है कि वे कई बार खुद मौके पर जाकर तैयारियों की निगरानी कर रहे थे। ऐसे में अचानक हुए तबादले ने लोगों को चौंका दिया है। अब लोग यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर इतने कम समय में बदलाव की वजह क्या रही।

लगातार बदल रहे देवघर के उपायुक्त

देवघर में उपायुक्तों के लगातार बदलने का सिलसिला भी चर्चा का विषय बना हुआ है। शशि प्रकाश सिंह से पहले आईएएस अधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा यहां के उपायुक्त थे। उनके बाद सरकार ने शशि प्रकाश सिंह को जिम्मेदारी सौंपी थी, लेकिन अब फिर नया चेहरा सामने आ गया है।

झारखंड के लातेहार में सनसनीखेज मामला: शिकारी बनकर गया था युवक, लेकिन खुद हो गया शिकार, पेड़ के नीचे मिली लाश

झारखंड में बड़े पैमाने पर IAS तबादले

जानकारी के मुताबिक झारखंड सरकार ने इस बार 36 से ज्यादा आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है। कई जिलों के डीसी बदले गए हैं, जबकि कई अधिकारियों को नई विभागीय जिम्मेदारियां दी गई हैं। खूंटी, गढ़वा समेत कई जिलों में भी प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। सरकार के इस फैसले को आगामी प्रशासनिक रणनीति और कार्यशैली में बदलाव से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि सरकार की ओर से इसे सामान्य प्रशासनिक प्रक्रिया बताया गया है।

Location :  Deoghar

Published :  24 May 2026, 3:24 PM IST

Advertisement