Shubhendu Adhikari PA Murder Case: गाजीपुर से झारखंड जुड़े साजिश के तार, CBI ने वाराणसी से विनय को दबोचा

पश्चिम बंगाल के चर्चित Shubhendu Adhikari PA Murder Case में सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गाजीपुर के जमानिया निवासी विनय राय को वाराणसी से गिरफ्तार किया है। जांच एजेंसी के मुताबिक, चंद्रनाथ रथ हत्याकांड की साजिश झारखंड में रची गई थी।

Post Published By: Rohit Goyal
Updated : 20 May 2026, 11:25 AM IST
google-preferred

Kolkata: पश्चिम बंगाल में हुए चर्चित Shubhendu Adhikari PA Murder Case में सीबीआई को बड़ी सफलता मिली है। गाजीपुर के जमानिया निवासी विनय राय को वाराणसी कैंट क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया। जांच एजेंसी के मुताबिक, वह लगातार ठिकाना बदलकर गिरफ्तारी से बचने की कोशिश कर रहा था।

सीबीआई और स्थानीय पुलिस उसकी लोकेशन और संपर्कों पर लगातार नजर रखे हुए थीं। कई दिनों की निगरानी और छापेमारी के बाद आखिरकार आरोपी को पुलिस लाइन के पास से दबोच लिया गया। बताया जा रहा है कि वह रेलवे स्टेशन की ओर भागने की फिराक में था।

Jharkhand में रची गई थी हत्या की साजिश

जांच में सामने आया है कि चंद्रनाथ रथ की हत्या की साजिश झारखंड में रची गई थी। सीबीआई को मिले इनपुट के आधार पर विनय राय की भूमिका संदिग्ध पाई गई, जिसके बाद उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की गई।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को कैंट थाने लाया गया, जहां मेडिकल परीक्षण कराया गया। इसके बाद उसे मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया। सीबीआई ने अदालत से ट्रांजिट रिमांड मांगी और कहा कि मामले की गहन पूछताछ के लिए आरोपी को कोलकाता ले जाना जरूरी है। अदालत ने 21 मई की शाम छह बजे तक संबंधित कोर्ट में पेश करने का आदेश दिया है।

6 मई को हुई थी Chandranath Rath की हत्या

सीबीआई के अनुसार, 6 मई 2026 को पश्चिम बंगाल में कार सवार चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जांच में सामने आया कि बलिया निवासी शूटर राजकुमार सिंह ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाई थीं।

राजकुमार सिंह की गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में कई अहम सुराग मिले, जिनमें विनय राय का नाम भी शामिल था। इसके बाद सीबीआई ने तकनीकी निगरानी के जरिए उसकी लोकेशन ट्रैक की और वाराणसी में दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया।

WhatsApp Group के जरिए जुड़े थे मनबढ़ युवक

जांच एजेंसियों को पता चला है कि शूटर राजकुमार सिंह एक व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ा था। इस ग्रुप में 10 से 12 गांवों के 25 से 40 वर्ष आयु वर्ग के कई मनबढ़ युवक शामिल थे।

सीबीआई अब इस नेटवर्क की भी जांच कर रही है। राजकुमार की गिरफ्तारी के बाद उसके कई करीबी और दोस्त अंडरग्राउंड बताए जा रहे हैं। एजेंसियां उनके ठिकानों की भी तलाश कर रही हैं।

Vinay Rai का Criminal History भी आया सामने

गाजीपुर पुलिस के मुताबिक, विनय राय का आपराधिक इतिहास पुराना है। वह 2017 में शहर के रौजा इलाके में दूध विक्रेता नन्हकू यादव की हत्या के मामले में भी आरोपी रह चुका है।

इसके अलावा जमानिया कोतवाली में 2015 में उसके खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज हुआ था। वर्ष 2016 में उस पर गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की गई थी।

अब सीबीआई यह पता लगाने में जुटी है कि चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में विनय राय की भूमिका साजिशकर्ता की थी या फिर वह पूरे नेटवर्क का अहम कड़ी था।

Location :  Kolkata

Published :  20 May 2026, 11:25 AM IST

Advertisement