Deoghar: दो महीने, दो मौतें और कई सवाल! देवघर रिमांड होम में आखिर क्यों बार-बार हो रही हैं युवतियों की मौतें? जानें क्या है मामला

देवघर रिमांड होम में 19 वर्षीय युवती श्रावणी कुमारी की संदिग्ध मौत। अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम। मेडिकल बोर्ड की निगरानी में हुआ पोस्टमार्टम। रिमांड होम की सुरक्षा पर उठे सवाल। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।

Updated : 3 May 2026, 10:04 PM IST
google-preferred

Deoghar: झारखंड के एकमात्र महिला बाल सुधार गृह (रिमांड होम) से एक बड़ी और दुखद खबर सामने आई है। चरकी पहाड़ी स्थित रिमांड होम में रह रही 19 वर्षीय युवती श्रावणी कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस घटना ने रिमांड होम की सुरक्षा और व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। युवती की मौत के बाद प्रशासनिक महकमे में अफरा-तफरी का माहौल है।

अस्पताल पहुँचते ही थमी सांसें, मौके पर पहुंचे आलाधिकारी

जानकारी के अनुसार, शनिवार देर शाम युवती की तबीयत अचानक खराब हो गई थी। रिमांड होम प्रबंधन द्वारा उसे आनन-फानन में देवघर सदर अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन इलाज शुरू होने के कुछ ही मिनटों के भीतर उसने दम तोड़ दिया। घटना की गंभीरता को देखते हुए जिले के उपायुक्त (DC) स्वयं देर रात अस्पताल पहुंचे और पूरी स्थिति का जायजा लिया।

कौशांबी में बड़ा हादसा: मिट्टी का टीला भरभराकर गिरा, 3 महिलाओं की मौत और 2 घायल

मेडिकल बोर्ड की निगरानी में पोस्टमार्टम, 72 घंटे तक सुरक्षित रखा गया शव

प्रशासन इस मामले को पूरी गंभीरता और पारदर्शिता से ले रहा है। रविवार को सिविल सर्जन द्वारा गठित मेडिकल बोर्ड की मौजूदगी में और वीडियोग्राफी के साथ शव का पोस्टमार्टम कराया गया। मौत के असली कारणों का पता लगाने के लिए विसरा सुरक्षित रखा जा सकता है। फिलहाल शव को 72 घंटे के लिए पोस्टमार्टम हाउस में सुरक्षित रखा गया है। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असल वजह साफ हो पाएगी।

किसका होगा राजतिलक? 4 राज्यों और 1 केंद्र शासित प्रदेश में कल खुलेगा चुनावी पिटारा, देखें कैसी है तैयारी

सवालों के घेरे में रिमांड होम, पहले भी हो चुकी हैं घटनाएं

इस संदिग्ध मौत ने रिमांड होम के प्रबंधन पर उंगलियां उठा दी हैं। गौरतलब है कि दो माह पूर्व भी यहाँ एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में जान गई थी, जिसे बाद में आत्महत्या करार दिया गया था। बार-बार होने वाली ऐसी घटनाओं से सुधार गृह में रह रही अन्य युवतियों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई जा रही है। पुलिस अब रिमांड होम के कर्मचारियों और वहां मौजूद अन्य लोगों से पूछताछ की तैयारी कर रही है।

Location :  Deoghar

Published :  3 May 2026, 10:00 PM IST

Advertisement