कौशांबी में बड़ा हादसा: मिट्टी का टीला भरभराकर गिरा, 3 महिलाओं की मौत और 2 घायल

कौशांबी के मंझनपुर थाना क्षेत्र में मिट्टी का टीला ढहने से बड़ा हादसा हो गया। तालाब से मिट्टी निकालने के दौरान तीन महिलाओं और दो बच्चों के दबने से अफरा-तफरी मच गई। प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर राहत-बचाव अभियान चलाया, जबकि जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना।

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 3 May 2026, 8:45 PM IST
google-preferred

Kaushambi: कौशांबी जिले के मंझनपुर थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को सदमे में डाल दिया। तालाब से घरेलू उपयोग के लिए मिट्टी निकालने गई महिलाएं और बच्चे अचानक मौत के मलबे में दब गए। मिट्टी का बड़ा टीला भरभराकर गिरा और मौके पर चीख-पुकार मच गई। गांव वालों ने जब मदद के लिए दौड़ लगाई, तब तक कई लोग मिट्टी के नीचे दब चुके थे। सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव अभियान शुरू किया गया।

तालाब किनारे मिट्टी खोदते समय हुआ हादसा

घटना मंझनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम थाम्भा की है। रविवार सुबह गांव की कुछ महिलाएं तालाब से घरेलू काम के लिए मिट्टी निकाल रही थीं। इसी दौरान अचानक मिट्टी का टीला ढह गया और वहां खुदाई कर रहे लोग नीचे दब गए। हादसे के समय मौके पर 3 महिलाएं और 2 बच्चे मौजूद थे, जो मलबे की चपेट में आ गए।

किसका होगा राजतिलक? 4 राज्यों और 1 केंद्र शासित प्रदेश में कल खुलेगा चुनावी पिटारा, देखें कैसी है तैयारी

ग्रामीणों और प्रशासन ने शुरू किया रेस्क्यू

घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक टीम तुरंत मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। मिट्टी हटाकर सभी को बाहर निकाला गया और गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया।

तीन की मौत, दो का इलाज जारी

इस हादसे में गीता देवी, उत्तरा देवी और 8 वर्षीय अंकिता की मौत हो गई। वहीं अमित और जितिया गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। हादसे के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है और मृतकों के परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है।

अस्पताल पहुंचे जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक

घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल और पुलिस अधीक्षक सत्य नारायण प्रजापत जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायलों की स्थिति की जानकारी ली और डॉक्टरों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने घायलों से बातचीत कर उनका हालचाल भी जाना।

गोरखपुर पुलिस ने 2 शातिर बदमाशों को भेजा जेल, सड़क पर चलने वाले लोगों के साथ करते थे ये काम

पीड़ित परिवारों को मदद का भरोसा

जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशासन पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है और हरसंभव सहायता दी जाएगी। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को निर्देश दिया कि इलाज में किसी भी तरह की लापरवाही न हो। प्रशासनिक अधिकारियों ने यह भी आश्वासन दिया कि राहत सहायता और सरकारी योजनाओं का लाभ पीड़ित परिवारों तक पहुंचाया जाएगा।

सरकारी योजनाओं का लाभ पहले से मिला था

परियोजना निदेशक के अनुसार मृतक और घायल परिवारों को पहले से आवास योजनाओं का लाभ मिला हुआ था। गीता देवी को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर मिला था। उत्तरा देवी को लोहिया आवास और जितिया देवी को प्रधानमंत्री आवास योजना की सभी किश्तें प्राप्त हो चुकी थीं। मौके पर इनके मकान भी बने हुए पाए गए। हादसे के बाद पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। एक ही घटना में तीन लोगों की मौत से लोग दहशत में हैं। ग्रामीणों का कहना है कि मिट्टी खोदने के दौरान सुरक्षा का कोई इंतजाम नहीं था, जिसकी वजह से यह बड़ा हादसा हो गया।

Location :  Kaushambi

Published :  3 May 2026, 8:35 PM IST

Related News

Advertisement