रोहित शेट्टी फायरिंग केस में बड़ा खुलासा, यूपी से पकड़ा गया 14 वां आरोपी, अब सामने आएगा असली राज

रोहित शेट्टी के घर हुई फायरिंग मामले में मुंबई पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। यूपी से 14वें आरोपी गोलू पंडित को हिरासत में लिया गया है। अब उसे मुंबई लाकर पूछताछ की जाएगी, जिससे मामले के कई राज खुल सकते हैं।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 21 March 2026, 8:53 PM IST
google-preferred

Agra: फिल्ममेकर रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई सनसनीखेज फायरिंग मामले में पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। इस केस में लगातार हो रही गिरफ्तारियों के बीच अब 14वें आरोपी को हिरासत में लिया गया है, जिससे पूरे मामले में एक नया मोड़ आ गया है। इस गिरफ्तारी के बाद जांच एजेंसियों को उम्मीद है कि अब इस साजिश के कई और छिपे पहलू सामने आ सकते हैं।

यूपी से पकड़ा गया 14वां आरोपी

मुंबई क्राइम ब्रांच ने उत्तर प्रदेश एसटीएफ की मदद से आरोपी गोलू पंडित को यूपी से हिरासत में लिया है। उसे जल्द ही मुंबई लाया जा रहा है, जहां अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस के मुताबिक, यह गिरफ्तारी बेहद अहम है क्योंकि इससे पूरे नेटवर्क और साजिश की कड़ियां जोड़ने में मदद मिल सकती है।

रोहित शेट्टी हाउस फायरिंग मामले में बड़ा अपडेट: हरियाणा में पकड़े गया शूटर, जानें अबतक कितने हुए गिरफ्तार?

मुंबई पहुंचने के बाद खुलेगा राज

अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को मुंबई लाने के बाद ही उसकी भूमिका को लेकर साफ तस्वीर सामने आएगी। फिलहाल उससे पूछताछ की तैयारी चल रही है। उम्मीद है कि उसकी निशानदेही पर और भी खुलासे हो सकते हैं और इस मामले में शामिल अन्य लोगों तक भी पुलिस पहुंच सकती है।

लॉरेंस बिश्नोई गैंग का कनेक्शन

इस पूरे मामले में एक बड़ा एंगल लॉरेंस बिश्नोई गैंग का भी सामने आया है। जुहू इलाके में हुई इस फायरिंग की जिम्मेदारी इसी गैंग ने ली थी, जिसके बाद पुलिस ने इसकी जांच को और तेज कर दिया। इससे पहले 1 फरवरी 2026 को हुई इस घटना में पुलिस 12 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है और हथियार भी बरामद किए जा चुके हैं।

Rohit Shetty House Firing Case: रोहित शेट्टी फायरिंग मामले में पुलिस को मिला बड़ा सुराग, इस गैंग से जुड़े तार

क्या था पूरा मामला?

दरअसल, 1 और 2 फरवरी 2026 की दरमियानी रात मुंबई में फिल्ममेकर रोहित शेट्टी के आवास ‘शेट्टी टॉवर’ पर अचानक अंधाधुंध फायरिंग कर दी गई थी। देर रात हुई इस वारदात से पूरे इलाके में दहशत फैल गई और फिल्म इंडस्ट्री तक में हड़कंप मच गया। जांच में सामने आया कि यह हमला कोई सामान्य घटना नहीं थी, बल्कि इसके पीछे एक संगठित आपराधिक गैंग का हाथ था। पुलिस के मुताबिक, कुख्यात शुभम लोणकर गैंग ने इस वारदात को अंजाम दिया। इस गैंग का मकसद सिर्फ डर फैलाना नहीं, बल्कि फिल्म इंडस्ट्री और आम लोगों में खौफ पैदा कर रंगदारी वसूलना था। घटना के बाद मुंबई क्राइम ब्रांच तुरंत एक्शन में आई और मामले में गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया। इसके बाद आरोपियों की तलाश के लिए लगातार छापेमारी और जांच शुरू की गई। सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल्स और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने एक-एक कर कई आरोपियों को गिरफ्तार किया।

Location : 
  • Agra

Published : 
  • 21 March 2026, 8:53 PM IST

Advertisement