Varanasi: बौखलाई टीचर ने की क्रूरता की हदें पार, 5 साल के मासूम को पैंट में टॉयलेट करने पर दी दर्दनाक सजा

वाराणसी के एक प्ले स्कूल से सामने आया मामला हर अभिभावक को सोचने पर मजबूर कर रहा है। आरोप है कि नर्सरी के एक 5 साल के बच्चे को ऐसी सजा दी गई, जिसे सुनकर लोग हैरान हैं। बच्चे के घर पहुंचने के बाद जो सच सामने आया, उसने परिवार को हिला दिया।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 27 July 2026, 3:22 PM IST
google-preferred

Varanasi: वाराणसी के एक प्ले स्कूल से सामने आया मामला हर अभिभावक को सोचने पर मजबूर कर रहा है। आरोप है कि नर्सरी के एक 5 साल के बच्चे को ऐसी सजा दी गई, जिसे सुनकर लोग हैरान हैं। बच्चे के घर पहुंचने के बाद जो सच सामने आया, उसने परिवार को हिला दिया। अब पुलिस जांच में जुट गई है और पूरे मामले को गंभीरता से देखा जा रहा है।

स्कूल में मासूम के साथ क्रूरता का आरोप

वाराणसी के लालपुर-पांडेयपुर क्षेत्र से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। आरोप है कि एक निजी प्ले स्कूल की टीचर ने नर्सरी में पढ़ने वाले 5 साल के बच्चे के साथ बेहद अमानवीय व्यवहार किया। बच्चे के पिता ने पुलिस में शिकायत देकर टीचर और स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और बच्चे का मेडिकल परीक्षण भी कराया जा रहा है।

पैंट में पेशाब करने पर नाराज हुई टीचर

बच्चे के पिता, जो पेशे से अधिवक्ता हैं, उनका आरोप है कि उनका बेटा स्कूल में पढ़ाई के दौरान बाथरूम जाने की अनुमति मांग रहा था। लेकिन टीचर ने उसे जाने नहीं दिया। काफी देर तक रोकने के बाद बच्चे से पैंट में ही पेशाब हो गया। आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर टीचर उसे दूसरे कमरे में ले गईं और वहां गर्म किए गए चाकू से उसके प्राइवेट पार्ट को जला दिया। इतना ही नहीं, बच्चे को दोबारा ऐसा करने पर और भी बुरी सजा देने की धमकी देने का आरोप भी लगाया गया है।

ये भी पढ़ें- BREAKING: ग्रेटर नोएडा जिला जेल में कैदी की मौत, एक साल से इस मामले में था बंद, न्याय से पहले चली गई जान

घर पहुंचकर दर्द बताया

परिजनों के मुताबिक, स्कूल से लौटने के बाद बच्चा लगातार दर्द की शिकायत कर रहा था। जब उसकी मां ने जांच की तो प्राइवेट पार्ट पर छाला दिखाई दिया। घबराकर उन्होंने बेटे से पूछा कि आखिर ऐसा कैसे हुआ। तब बच्चे ने अपनी टीचर का नाम लेते हुए पूरी घटना बताई। यह सुनते ही परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गई और उन्होंने तुरंत स्कूल प्रशासन से संपर्क किया।

शिकायत करने पर मिली धमकी

बच्चे के पिता का कहना है कि जब उनकी पत्नी ने फोन पर स्कूल की प्रिंसिपल से बात कर घटना की जानकारी दी तो उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं मिला। उनका आरोप है कि स्कूल प्रशासन ने कार्रवाई करने के बजाय अभद्र व्यवहार किया और शिकायत करने पर धमकी भी दी। अगले दिन परिवार स्कूल पहुंचा, लेकिन वहां भी उनकी शिकायत पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। इसके बाद उन्होंने पुलिस का दरवाजा खटखटाया।

ये भी पढ़ें- Sonbhadra News: सिंचाई करते वक्त हुई एक चूक… और हमेशा के लिए उजड़ गया पूरा परिवार

पुलिस ने शुरू की जांच

लालपुर-पांडेयपुर थाना पुलिस ने बताया कि उन्हें बच्चे के साथ कथित रूप से मारपीट और जलाने की शिकायत मिली है। शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। बच्चे को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।  परिवार का कहना है कि घटना के बाद बच्चा काफी डरा हुआ है और दोबारा स्कूल जाने का नाम नहीं ले रहा। इस घटना ने न सिर्फ परिवार बल्कि इलाके के अन्य अभिभावकों को भी चिंता में डाल दिया है।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने उठाए सवाल

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस मामले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि ये एक बेहद गंभीर मामला है जिसका दर्दनाक और ख़ौफ़नाक असर उस बच्चे पर जीवनभर हो सकता है। टीचर्स में इतनी समझ तो होनी चाहिए कि उन्हें बच्चों से हमदर्दी और इंसानियत से पेश आना चाहिए। तत्काल यथोचित कार्रवाई हो।

Location :  Varanasi

Published :  27 July 2026, 3:22 PM IST

Related News

Advertisement