लखनऊ जा रही सरिया रास्ते में ही गायब: कूरेभार पुलिस के हत्थे चढ़े दो शातिर चोर, चार पर था शक

सुलतानपुर के कूरेभार थाना क्षेत्र में पुलिस ने करीब 19-20 लाख रुपये कीमत की 41 टन चोरी गई सरिया बरामद कर ली है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए घटना में प्रयुक्त ट्रक और ट्रेलर को भी अपने कब्जे में ले लिया है।

Post Published By: Priyam Kashyap
Updated : 12 September 2026, 4:36 PM IST
google-preferred

Sultanpur: कूरेभार थाना क्षेत्र में चोरी की गई करीब 41 टन सरिया, जिसकी कीमत लगभग 19 से 20 लाख रुपये बताई गई है, पुलिस ने बरामद कर ली है। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने जांच की शुरू 

पुलिस के मुताबिक, सरिया से लदा ट्रक संख्या यूपी 45 टी 8071 और घटना में इस्तेमाल ट्रेलर संख्या एचआर ce38 एजे 0482 भी बरामद किया गया है। बताया गया कि सरिया एस. ट्रेडर्स के माध्यम से लखनऊ भेजी जा रही थी, लेकिन निर्धारित स्थान पर नहीं पहुंची। जांच में पता चला कि कूरेभार क्षेत्र में सरिया चोरी कर बेच दी गई थी। इस मामले में कूरेभार थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।

यह भी पढ़ें - Sultanpur News: दफ्तर में ठुमके और कुर्सी छोड़ने का अल्टीमेटम! परियोजना निदेशक के सशर्त इस्तीफे ने उड़ाई शासन की नींद

कई आरोपी गिरफ्तार, अन्य फरार

पुलिस ने अभय मिश्रा, निवासी सराय कल्याण, थाना कादीपुर और चन्दन गौतम, निवासी सोनावां, थाना चांदा को ऐनपुर नहर के पास गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, मामले में चार लोगों के नाम प्रकाश में आए हैं और अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। 

यह भी पढ़ें - Sultanpur: जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदलीं, घर लौटते परिवार पर डंपर का कहर, मां-बेटी की मौत

पुलिस ने बरामद सरिया और दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Location :  Sultanpur

Published :  12 September 2026, 4:36 PM IST

Related News

Advertisement