Kanpur Dehat: झींझक के स्कूल में गणेश जन्मोत्सव की धूम, PG के छात्र ने गणेश बनकर लूटी महफिल

कानपुर देहात के झींझक स्थित राइजिंग सन एजुकेशन सोसाइटी में गणेश चतुर्थी से पहले भगवान गणेश का जन्मोत्सव मनाया गया। पूजा-अर्चना और आकर्षक झांकी ने बच्चों का ध्यान खींचा। कार्यक्रम में PG के छात्र प्रतीक दुबे ने गणेश का स्वरूप धारण कर खास आकर्षण पैदा किया और बच्चों ने तालियों से स्वागत किया।

Post Published By: MOHIT BATHAM KANPUR
Updated : 12 September 2026, 4:00 PM IST
google-preferred

Kanpur Dehat: कस्बा झींझक स्थित राइजिंग सन एजुकेशन सोसाइटी में शनिवार को गणेश चतुर्थी से पहले भगवान गणेश का जन्मोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर में सजी भगवान गणेश की आकर्षक झांकी ने बच्चों, शिक्षकों और अभिभावकों का ध्यान खींचा। कार्यक्रम के दौरान भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा।

पूजन के साथ हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक अनुज सेंगर ने भगवान गणेश के विधिवत पूजन-अर्चन के साथ किया। उन्होंने विद्यार्थियों को गणेश चतुर्थी के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि भगवान गणेश बुद्धि, विवेक और शुभारंभ के देवता माने जाते हैं।

उन्होंने बच्चों से जीवन में ज्ञान, अनुशासन और संस्कारों को अपनाने का आह्वान किया। विद्यालय परिसर में भगवान गणेश की झांकी के दर्शन के दौरान बच्चों ने तालियों के साथ उनका स्वागत किया।

प्रधानाचार्य ने सुनाए प्रेरणादायक प्रसंग

विद्यालय के प्रधानाचार्य आलोक गुप्ता ने विद्यार्थियों को भगवान गणेश के जीवन से जुड़े प्रेरणादायक प्रसंग सुनाए। उन्होंने कहा कि भगवान गणेश का जीवन कठिन परिस्थितियों में धैर्य, समर्पण और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

उन्होंने कहा कि इस तरह के सांस्कृतिक आयोजन बच्चों को भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने के साथ उनके सर्वांगीण विकास में भी मदद करते हैं।

Kanpur Dehat

PG के छात्र ने गणेश बनकर लूटी महफिल (Source: Dynamite News)

PG के छात्र ने धारण किया गणेश का स्वरूप

कार्यक्रम में सबसे अधिक आकर्षण का केंद्र कक्षा PG के छात्र प्रतीक दुबे रहे। उन्होंने भगवान गणेश का स्वरूप धारण कर झांकी में हिस्सा लिया। गणेश के रूप में उनकी प्रस्तुति देखकर बच्चे उत्साहित हो गए और तालियों की गूंज से उनका स्वागत किया।

प्रतीक की मनमोहक प्रस्तुति ने कार्यक्रम में मौजूद बच्चों और अभिभावकों का ध्यान अपनी ओर खींचा। विद्यालय परिसर में इस दौरान श्रद्धा के साथ बच्चों का उत्साह भी देखने को मिला।

भारतीय संस्कृति से जोड़ने का प्रयास

पूरे कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिवार में उत्साह और श्रद्धा का माहौल रहा। शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों के साथ आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाई। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों को अपनी संस्कृति, परंपराओं और संस्कारों से जोड़ने का माध्यम बनते हैं।

इस अवसर पर अजय प्रताप सिंह, रक्षा मिश्रा, एकता बाथम, अंकित त्रिवेदी, अनुष्का सिंह, श्रेया पोरवाल सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। विद्यालय प्रबंधन ने सभी विद्यार्थियों को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दीं और उन्हें ज्ञान, सद्भाव तथा संस्कारों के मार्ग पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

Location :  Kanpur Dehat

Published :  12 September 2026, 4:00 PM IST

Related News

Advertisement