Kanpur Dehat News: तीन हजार परिवारों के लिए राहत भरी खबर, पेयजल योजना का हुआ श्रीगणेश
झींझक नगर पालिका क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या के समाधान के लिए बड़ी पहल की गई है। नगर पालिका अध्यक्ष अमित तिवारी ने पाइपलाइन विस्तार कार्य का भूमि पूजन कर परियोजना की शुरुआत की, जिससे करीब तीन हजार घरों को राहत मिलने की उम्मीद है।