हमीरपुर के स्कूल में बवाल, छात्राओं ने छेड़छाड़ का लगाया आरोप; CCTV तोड़ने की घटना से हड़कंप
उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के भरुआ सुमेरपुर स्थित एक इंटर कॉलेज की छात्राओं ने कुछ युवकों पर छेड़छाड़ और अश्लील इशारे करने के आरोप लगाए हैं। शिकायत के बाद स्कूल में लगाए गए CCTV कैमरों को रात में तोड़े जाने का भी आरोप है। वहीं, स्कूल प्रबंधन का कहना है कि पुलिस ने आरोपियों पर कार्रवाई नहीं की, जबकि पुलिस का पक्ष अभी सामने आना बाकी है।