हिंदी
26 सितंबर को पंजाबी सिंगर काका का लाइव शो (Img: Instagram)
Hathras: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के प्रसिद्ध लक्खी मेला श्री दाऊजी महाराज को इस बार और भव्य बनाने की तैयारी चल रही है। जिला प्रशासन मेले को लेकर लगातार व्यवस्थाएं जुटा रहा है। मेला 17 सितंबर से शुरू होकर 6 अक्टूबर तक चलेगा। इस दौरान धार्मिक, सांस्कृतिक और मनोरंजन से जुड़े कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
मेले में इस बार पंजाबी संगीत प्रेमियों के लिए खास कार्यक्रम रखा गया है। मशहूर पंजाबी गायक काका 26 सितंबर को अपने बैंड के साथ मुख्य पंडाल में लाइव परफॉर्मेंस देंगे। उनके कार्यक्रम की जानकारी सामने आने के बाद युवाओं और संगीत प्रेमियों में उत्साह बढ़ गया है।
हाथरस में ई-रिक्शा चालकों की अब खैर नहीं! एसपी ने उठाया सख्त कदम, तय हुए रूट और नंबर
पंजाबी गायक काका ने खुद एक वीडियो संदेश जारी कर हाथरस आने की जानकारी दी है। वीडियो में उन्होंने बताया कि वह 26 सितंबर को हाथरस पहुंचेंगे और श्री दाऊजी महाराज मेले में अपने बैंड के साथ लाइव शो करेंगे। उनके इस ऐलान के बाद कार्यक्रम को लेकर चर्चा तेज हो गई है।
काका के लाइव शो में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। खासकर युवा वर्ग इस कार्यक्रम को लेकर काफी उत्साहित है। प्रशासन की कोशिश है कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं और दर्शकों को धार्मिक आयोजनों के साथ बेहतर मनोरंजन भी मिल सके।
जिला प्रशासन मेले में होने वाले सांस्कृतिक, धार्मिक और मनोरंजक कार्यक्रमों की तैयारियों में जुटा हुआ है। आयोजन को सफल बनाने के लिए व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। काका के लाइव शो को मेले के प्रमुख आकर्षणों में शामिल माना जा रहा है।
Location : Hathras
Published : 11 September 2026, 12:45 PM IST