ठाणे के सरकारी अस्पताल में मरीजों की जिंदगी से खिलवाड़: खाने की थाली में निकला कॉकरोच, FDA करेगी जांच

ठाणे के छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल में भर्ती मरीज के खाने में कॉकरोच मिलने से हड़कंप मच गया। मनसे कार्यकर्ताओं ने डीन दफ्तर में जमकर हंगामा किया और ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। खाने का सैंपल FDA को भेजा जा रहा है।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 3 September 2026, 10:59 AM IST
google-preferred

Mumbai: सरकारी अस्पतालों में मरीजों की सेहत से किस कदर खिलवाड़ किया जाता है, इसकी एक खौफनाक तस्वीर ठाणे के कलवा स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल से सामने आई है। अस्पताल के वार्ड नंबर 6 में आंखों के ऑपरेशन के लिए भर्ती एक मरीज को रात के वक्त जो खाना दिया गया, उसमें मरा हुआ कॉकरोच तैरता मिला।

खाने की थाली में कॉकरोच देखते ही मरीज के होश उड़ गए। इस घटना ने अस्पताल प्रशासन द्वारा बांटे जाने वाले भोजन की शुद्धता और सफाई व्यवस्था की धज्जियां उड़ा दी हैं।

चार दिन तक बेखबर रहा प्रशासन, विरोध के बाद जागी नींद

28 अगस्त की रात घटी इस गंभीर वारदात के चार दिन बीत जाने के बाद भी अस्पताल प्रबंधन ने न तो पीड़ित मरीज की सुध ली और न ही मामले की कोई प्राथमिक जांच शुरू की।

क्या डूब जाएंगे मुंबई और कोलकाता? समुद्र के बढ़ते जलस्तर से लाखों जिंदगियों पर आफत, UN की रिपोर्ट ने उड़ाई नींद

घटना की भनक लगते ही महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के जनहित व कानूनी विंग के ठाणे शहर अध्यक्ष स्वप्निल महिंद्रकर के नेतृत्व में मनसे कार्यकर्ताओं ने अस्पताल में धावा बोल दिया। कार्यकर्ताओं ने सीधे अस्पताल की डीन डॉ. स्वप्नाली कदम के दफ्तर में धरना दे दिया, जिससे परिसर में काफी देर तक तनाव बना रहा।

MNS की कड़ी चेतावनी

प्रदर्शन के दौरान मनसे नेताओं ने भोजन आपूर्ति करने वाले कैटरिंग ठेकेदार के खिलाफ तुरंत सख्त कानूनी कार्रवाई करने और उसे ब्लैकलिस्ट करने की मांग की। मनसे पदाधिकारियों आकाश शिंदे, संदीप काडू, दिनकर फुलसुंदर, गौरव केलशिकर और सिद्धेश सिंह ने आरोप लगाया कि मरीजों की जान जोखिम में डालने वाले ठेकेदारों को प्रशासनिक शह मिल रही है। भारी दबाव के बाद डीन डॉ. कदम और डॉ. मलगांवकर ने पीड़ित मरीज से मुलाकात कर मामले की जानकारी ली।

मुंबई में महंगाई पर NCP-SCP का हल्लाबोल! सड़क पर जला चूल्हा, CSMT के पास कई कार्यकर्ता हिरासत में

खाद्य सुरक्षा विभाग (FDA) करेगा भोजन के नमूनों की जांच

हंगामे के बाद जागे अस्पताल प्रशासन ने आनन-फानन में खाने के सैंपल जांच के लिए फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) को भेजने का फैसला किया है। प्रशासन ने दो दिनों के भीतर निष्पक्ष जांच पूरी कर दोषियों पर कार्रवाई का भरोसा दिया है। हालांकि, मनसे ने चेतावनी दी है कि केवल कागजी जांच से काम नहीं चलेगा; अगर ठेकेदार और जिम्मेदार अधिकारियों पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।

Location :  Mumbai

Published :  3 September 2026, 10:59 AM IST

Related News

Advertisement