मोबाइल और TV की लत ने उजड़ा हंसता-खेलता परिवार, शिक्षक पिता ने बैट से पीटकर की बेटी की हत्या; मां ने मिटाए सबूत

महाराष्ट्र के सतारा में देर रात मोबाइल और टीवी देखने के विवाद में शिक्षक पिता ने 17 वर्षीय बेटी की क्रिकेट बैट से पीटकर हत्या कर दी। सबूत मिटाने की कोशिश के बावजूद पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर 3 दिन की रिमांड पर लिया है।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 6 October 2026, 8:43 AM IST
google-preferred

Mumbai: महाराष्ट्र के सतारा शहर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ देर रात मोबाइल और टीवी के अत्यधिक इस्तेमाल को लेकर हुए पारिवारिक विवाद में एक पिता ने अपनी ही 17 साल की मासूम बेटी की जान ले ली। गोडोली इलाके में हुई इस वारदात से पूरा शहर सन्न है।

आरोपी पिता पुरुषोत्तम कदम पेशे से एक स्कूल टीचर है। 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली नाबालिग बेटी की हत्या के आरोप में पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है, जिसे अदालत ने तीन दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया है।

छोटी बहन पर हमले के बाद बेकाबू हुआ माहौल

सब-डिविजनल पुलिस ऑफिसर विपुल पाटिल के अनुसार, यह दर्दनाक वारदात रविवार तड़के घटी। आरोपी की पत्नी शीला कदम के बयान के मुताबिक, आधी रात के बाद टीवी और मोबाइल देखने को लेकर पिता और बेटी के बीच तीखी बहस शुरू हुई थी।

मुंबई एयरपोर्ट का T-1 तोड़ने पर मचा बड़ा घमासान: एयरलाइंस और ऑपरेटर भिड़े, दिल्ली में आपात बैठक

बहस इतनी बढ़ गई कि गुस्से में आकर लड़की ने क्रिकेट बैट उठाकर अपनी छोटी बहन और पिता पर हमला करने का प्रयास किया। अपनी बेटी को काबू में करने की कोशिश के दौरान पिता ने वही बैट छीनकर उसके सिर के पिछले हिस्से पर जोर से वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

सबूत मिटाने का रचा गया षड्यंत्र

वारदात के बाद पुलिस को गुमराह करने और सबूत छुपाने की पूरी पटकथा तैयार की गई। पड़ोसियों द्वारा हंगामे की सूचना देने पर जब पुलिस मौके पर पहुँची, तो माता-पिता ने दावा किया कि लड़की का सिर दीवार से टकरा गया था। हालांकि, जांच में उनके बयानों में भारी अंतर पाया गया।

कड़ाई से पूछताछ करने पर पता चला कि मां ने बेटी के खून से सने कपड़े बदलकर उन्हें वॉशिंग मशीन में धो दिया था और फर्श को साफ कर दिया था। बाद में पुलिस ने छिपाया गया खून से सना क्रिकेट बैट भी बरामद कर लिया।

मुंबई में आज से एंट्री करना हुआ महंगा: 5 प्रमुख टोल प्लाजा पर 20% तक बढ़ीं दरें, जानिए नई रेट लिस्ट

मानसिक तनाव से जूझ रही थी पीड़िता

जांचकर्ताओं के सामने बाद में आरोपी शिक्षक ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। पुलिस पड़ताल में यह बात भी सामने आई कि पीड़िता पहले से काफी आक्रामक व्यवहार करती थी और इससे पहले एक बहस के दौरान उसने अपने पिता का हाथ भी तोड़ दिया था।

परिवार उसके इस मानसिक व्यवहार को लेकर पुणे के एक डॉक्टर से इलाज भी करा रहा था। बहरहाल, पुलिस ने हत्या और साक्ष्य मिटाने की धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Location :  Mumbai

Published :  6 October 2026, 8:43 AM IST

Advertisement