हिंदी
सोने-चांदी की चमक पड़ी फीकी (Img- Pinterest)
New Delhi: त्योहारी सीजन के करीब आते ही देश के कीमती आभूषण बाजारों से खरीदारों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। 6 अक्टूबर की सुबह घरेलू मांग में आई सुस्ती के चलते राजधानी दिल्ली से लेकर चेन्नई, मुंबई और कोलकाता तक सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है।
सराफा बाजार के कारोबारियों का मानना है कि ग्लोबल मार्केट में आ रहे उतार-चढ़ाव और स्थानीय मांग में आई कमी की वजह से 22 कैरेट और 24 कैरेट दोनों ही कैटेगरी के गोल्ड रेट्स नीचे आए हैं।
आज देश की राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट शुद्ध सोने की कीमत 1,49,320 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है, जबकि 22 कैरेट सोने का भाव 1,36,890 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बना हुआ है। वहीं मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, हैदराबाद, पुणे और बेंगलुरु में 24 कैरेट सोने का भाव 1,49,170 रुपये और 22 कैरेट का रेट 1,36,740 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज हुआ है। जयपुर, चंडीगढ़ और लखनऊ में दिल्ली के समान रेट्स हैं, जबकि अहमदाबाद व भोपाल में 24 कैरेट गोल्ड 1,49,220 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
Gold Price Today: सोने की कीमतों में फिर आया बड़ा उछाल, जानिए आपके शहर में 24 कैरेट का ताजा भाव
वैश्विक बाजार की बात करें तो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हाजिर सोना 4,139.89 डॉलर प्रति औंस के आसपास कारोबार कर रहा है। वित्तीय संस्था HSBC ने निकट भविष्य में सोने की कीमतों पर दबाव बने रहने का अनुमान जताया है। बैंक ने साल 2026 के लिए सोने का औसत अनुमानित भाव घटाकर 4,490 डॉलर और साल 2027 के लिए 4,825 डॉलर प्रति औंस तय किया है।
विशेषज्ञों के मुताबिक, यदि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमतें 4,000 डॉलर के आसपास या उससे नीचे आती हैं, तो दुनिया भर के केंद्रीय बैंक एक बार फिर बड़े पैमाने पर सोने की खरीदारी शुरू कर सकते हैं।
सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी नरमी बनी हुई है। 6 अक्टूबर को देश भर में चांदी का भाव 2,34,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर दर्ज किया गया। ग्लोबल मार्केट में स्पॉट सिल्वर का भाव 61.09 डॉलर प्रति औंस के करीब बना हुआ है। विशेषज्ञों का कहना है कि भारतीय बाजार में सोने-चांदी के दाम अंतरराष्ट्रीय रुझानों के अलावा डॉलर के मुकाबले रुपये की चाल और स्थानीय त्योहारी मांग से सीधे तौर पर प्रभावित हो रहे हैं।
Location : New Delhi
Published : 6 October 2026, 8:05 AM IST