मैनपुरी में चेन स्नैचिंग का बड़ा खुलासा! पुलिस मुठभेड़ में आरोपी को लगी गोली, कैश और हथियार बरामद

मैनपुरी में महिला से हुई चेन स्नैचिंग की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया, जिसके पैर में गोली लगी। आरोपी के पास से तमंचा, कारतूस, नकदी और बाइक बरामद होने की बात सामने आई है।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 8 October 2026, 9:21 AM IST
google-preferred

Mainpuri: मैनपुरी में महिला से हुई चेन स्नैचिंग के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, कार्रवाई के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए सीएचसी जागीर भेजा गया। अब पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और इस मामले से जुड़े दूसरे आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश में जुटी है।

3 अक्टूबर को हुई थी वारदात

पुलिस के अनुसार, 3 अक्टूबर 2026 को थाना कोतवाली क्षेत्र के बिछिया रोड स्थित भदावर हाउस के पास एक महिला से सोने की चेन छीनी गई थी। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपियों की तलाश तेज कर दी।

चेकिंग के दौरान पुलिस से हुआ सामना

इसी कड़ी में 8 अक्टूबर को थाना एलाऊ क्षेत्र के भरतपुर तिराहा-किशनी रोड पर पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। पुलिस के मुताबिक, इसी दौरान संदिग्धों को रोकने की कोशिश की गई। मामला बढ़ने पर मुठभेड़ हुई और एक आरोपी के पैर में गोली लग गई। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

ये भी पढ़ें- Gorakhpur: चार्जर का ऑर्डर कैंसिल कराना पड़ा भारी, एक कॉल में खाते से उड़ गए 87 हजार रुपये

पुलिस मुठभेड़ में बरामद बाइक और बंदूक (Img: Dynamite News)

गिरफ्तार आरोपी की पहचान अबरार पुत्र इरफान, निवासी मोहल्ला लुदपुरा, थाना जसवंतनगर, जनपद इटावा के रूप में हुई है।

तमंचा, नकदी और दो बाइक बरामद

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर का तमंचा, दो जिंदा कारतूस और दो खोखा कारतूस बरामद किए हैं। इसके अलावा 16,275 रुपये नकद और घटना में इस्तेमाल की गई एक मोटरसाइकिल समेत दो बाइक भी पुलिस के हाथ लगी हैं।

ये भी पढ़ें- रात में लौटूंगा कहकर निकला था युवक, हाथरस में ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ली जान; 3 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

दूसरे आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश

पुलिस अब गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रही है। जांच का फोकस इस बात पर है कि वारदात में उसके साथ और कौन-कौन लोग शामिल थे और लूटी गई सोने की चेन कहां है। पुलिस के अनुसार, मामले में शामिल अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

अपर पुलिस अधीक्षक नगर अरुण कुमार सिंह ने पुलिस कार्रवाई और केस के खुलासे की जानकारी दी। फिलहाल पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।

Location :  Mainpuri

Published :  8 October 2026, 9:21 AM IST

Related News

Advertisement