Maharajganj: असलहों के साए में नाबालिग समेत छह को उठा ले गई वन विभाग की टीम! तरहवा जंगल में हड़कंप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

महराजगंज के ठूठीबारी क्षेत्र के तरहवा जंगल में वन विभाग की कार्रवाई को लेकर विवाद गहरा गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि वाचर से हुई नोकझोंक के बाद वन विभाग की टीम असलहों के बल पर नाबालिग समेत छह युवकों को भैंस चराते समय उठाकर ले गई, जिससे पूरे गांव में आक्रोश व्याप्त है।

Maharajganj: जनपद के ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र स्थित तरहवा जंगल में वन विभाग की कार्रवाई को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ दिन पहले वन विभाग के एक वाचर से हुई नोकझोंक का खामियाजा वृहस्पतिवार को नाबालिग समेत छह युवकों को भुगतना पड़ा। आरोप है कि वन विभाग की टीम असलहों के साथ मौके पर पहुंची और भैंस चरा रहे युवकों को अपने कब्जे में लेकर जबरन निचलौल रेंज कार्यालय ले गई।

इन नाबालिगों को ले गई पुलिस

ग्रामीणों के मुताबिक, जिन लोगों को ले जाया गया उनमें मुकेश यादव, संगम यादव, राहुल यादव, अजय यादव, गोरख यादव और सुदर्शन यादव शामिल हैं। ग्रामीणों का दावा है कि इनमें एक नाबालिग भी शामिल है। आरोप है कि वन कर्मियों ने राइफल के साए में सभी को अपने साथ चलने के लिए मजबूर किया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

किसानों के मसीहा का अपमान नहीं सहेंगे…प्रेरणा स्थल की बदहाली पर भड़के विधायक पंकज मलिक, प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग

मौके पर पहुंचे ग्रामीण

घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और वन विभाग के अधिकारियों से जवाब मांगने लगे। ग्रामीणों का कहना है कि जब उन्होंने रेंजर अजीत भास्कर से बातचीत कर युवकों को ले जाने का कारण पूछा तो उन्हें कोई स्पष्ट और संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया।

YouTube से सीखा स्कैम का तरीका, फर्जी कंपनी बनाकर की करोड़ों की ठगी; ऐसे पकड़े गए तीन दोस्त

ग्रामीणों का आरोप है कि सभी युवकों को निचलौल रेंज कार्यालय में बैठाया गया है। इस कार्रवाई के बाद पूरे क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने कहा कि यदि किसी के खिलाफ कोई आरोप था तो नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए थी, न कि असलहों के बल पर इस तरह उठाकर ले जाया जाता। फिलहाल इस पूरे मामले में वन विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। विभाग का पक्ष मिलने के बाद उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

Location :  Maharajganj

Published :  2 July 2026, 8:29 PM IST

Related News

Advertisement