Maharajganj News: आधी रात घर में घुसी मौत की रफ्तार! बोलेरो ने मचाया तांडव, महिला गंभीर

महराजगंज के फरेंदा में देर रात तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर एक घर में घुस गई। हादसे में घर के अंदर मौजूद 50 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। ग्रामीणों ने चालक के नशे में होने की आशंका जताई है। घायल महिला को बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 16 June 2026, 9:46 AM IST
google-preferred

Maharajganj: महराजगंज के फरेंदा थाना क्षेत्र में देर रात एक तेज रफ्तार बोलेरो ने ऐसा कहर बरपाया कि एक परिवार की नींद हमेशा के लिए डर में बदल गई। सड़क पर दौड़ रही अनियंत्रित बोलेरो अचानक एक मकान की दीवार तोड़ते हुए घर के अंदर जा घुसी। हादसे के वक्त घर में मौजूद एक महिला इसकी चपेट में आ गई और गंभीर रूप से घायल हो गई।
घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह महिला को मलबे के बीच से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उन्हें गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

देर रात 1 बजे हुआ दर्दनाक हादसा

पूरा मामला फरेंदा थाना क्षेत्र के खजुरिया-मछलीगांव मार्ग स्थित खजुरिया गांव का है। बताया जा रहा है कि देर रात करीब 1 बजे एक बोलेरो तेज रफ्तार में जा रही थी। अचानक चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया और बोलेरो सड़क किनारे बने एक मकान में जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि घर का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और अंदर मौजूद लोग सहम गए।

किसने उड़ाए 12 ड्रम तारकोल? महराजगंज में उठ रहे कई सवाल, ठेकेदार पहुंचा थाने

घर में सो रही महिला आई चपेट में

हादसे के समय मकान के अंदर सोहबाती देवी (50 वर्ष), पत्नी रामसेवक मौजूद थीं। अचानक तेज धमाके के साथ बोलेरो घर के अंदर घुस गई, जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया। ग्रामीणों ने महिला को बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल भेजा।

चालक के नशे में होने की आशंका

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बोलेरो की रफ्तार काफी ज्यादा थी। ग्रामीणों का कहना है कि तेज गति के कारण चालक वाहन को संभाल नहीं पाया और यह हादसा हो गया। स्थानीय लोगों ने चालक के नशे में होने की आशंका भी जताई है। हालांकि पुलिस की तरफ से अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

UP Crime: महराजगंज में बोतल में पेट्रोल नहीं मिला तो कर दिया ये कांड, मचा बवाल

महिला की हालत गंभीर

घायल सोहबाती देवी को पहले स्थानीय अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। फिलहाल महिला का इलाज जारी है और परिजन उनकी हालत को लेकर चिंतित हैं।

जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है। फिलहाल सबसे बड़ी चिंता घायल महिला की हालत को लेकर है। वहीं इस हादसे ने एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के खतरों को सामने ला दिया है।

Location :  Maharajganj

Published :  16 June 2026, 9:45 AM IST

Advertisement